Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Havan regarding the problem of pending registry

Noida News: लंबित रजिस्ट्री की समस्या को लेकर बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Sun, 28 Sep 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Havan regarding the problem of pending registry
फोटो--
विज्ञापन


- पांच साल से प्राधिकरण और बिल्डर कार्यालय के चक्कर लगा रहे निवासी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में रविवार को नवरात्रि के अवसर पर लोगों ने लंबित रजिस्ट्री करने को लेकर बिल्डर की बुद्धि शुद्धि करने के लिए हवन किया। निवासियों का आरोप है कि पिछले पांच साल से प्राधिकरण और बिल्डर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।

सोसाइटी में रहने वाले संतोष झा, गरिमा मित्तल ने बताया कि सामूहिक हवन के जरिए बिल्डर की बुद्धि शुद्धि कराकर सालों से बंद पड़ी रजिस्ट्री शुरू कराने की अर्जी लगाई। बिल्डर ने प्राधिकरण का बकाया नहीं चुकाया है। जिसके कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि कहीं से मदद न मिलने पर अब उनके पास ईश्वर से मदद मांगने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सोसाइटी में पिछले काफी समय से लोग बिल्डर से रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्री शुरू होना तो दूर, बिल्डर की ओर से न तो कोई सीधा जवाब मिल रहा है और न ही बैठक का समय। आखिरकार मजबूर लोगों ने प्रदर्शन करने का रास्ता अपनाया और रैली निकालते हुए रजिस्ट्री की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


2020 में फ्लैट मालिकों को मिला था कब्जा
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार को 2020 में फ्लैट मालिकों को कब्जा मिला था, जिनकी रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई है। रजिस्ट्री न शुरू होने की वजह से बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 20 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। वहीं रजिस्ट्री न होने के कारण रिसेल हो रहे फ्लैट पर बिल्डर 1000 से 1500 रुपए स्क्वायर फुट तक ट्रांसफर चार्ज वसूल कर रहा है। जबकि निवासियों को कितनी परेशानी हो रही है। बिल्डर को उससे कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed