फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hauz Khas Deer Park to be decorated with Sal and Teak wood

Noida News: साल और सागौन की लकड़ी से सजेगा हौजखास डीयर पार्क

Wed, 15 Oct 2025 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Hauz Khas Deer Park to be decorated with Sal and Teak wood
-साल की लकड़ी का साइनेज, बेंच व गेट प्राकृतिक रूप में आएगा नजर
विज्ञापन


-इस सौंदर्यीकरण काम पर डीडीए खर्च करेगा 24.25 लाख रुपये

आदित्य पाण्डेय
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली में शहर के शोर शराबे से दूर हौज खास के जिला पार्क और डियर पार्क पहाड़ से आई साल, सागौन की लकड़ी से सजाए जाएंगे। डीडीए ने इनमें हरियाली बढ़ाने, इन्हें और बेहतर बनाने के लिए नई परियोजना पर काम शुरू किया है। ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस पूरे पार्क में जगह-जगह हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील के संकेतक लगाए जाएंगे, जो कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन की मदद से तैयार होंगे। साल की लकड़ी पर इन्हें फिट किया जाएगा। इससे ये खासा आकर्षक लगेंगे।

डीडीए ने दोनों पार्कों को आधुनिकता और प्रकृति के मेलजोल से संवारने की तैयारी की है। इसके लिए प्राधिकरण के हॉर्टीकल्चर सिविल डिविजन-4 ने हौज खास के जिला पार्क और डियर पार्क के लिए ऑनलाइन टेंडर निकाले हैं। दोनों पार्कों में 24,25,279 रुपये की लागत से काम होंगे। 17 अक्तूबर को टेंडर की बोली लगेगी। उसी दिन टेंडर खुलेंगे और काम शुरू हो जाएगा। डीडीए ने इस काम को 90 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

---



एक दूसरे से जुड़े हैं दोनों पार्क
हौज खास में जिला पार्क और डियर पार्क एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। करीब 60 एकड़ में फैला ये क्षेत्र प्रकृति और इतिहास के लिहाज से महत्वपूर्ण है। डियर पार्क में हिरण, मोर, खरगोश जैसे अन्य वन्यजीवों की खास प्रजातियां हैं। एक रोज गार्डन, मुगलकालीन मकबरे और एक झील भी है। यहां आने वाले लोगों को ये सुकून देते हैं। लोग यहां सुबह की सैर, जॉगिंग और पिकनिक के लिए भी आते हैं। जिला पार्क में ऐतिहासिक स्मारक, झील और उद्यान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

2 बायोडायवर्सिटी पार्क किये जाएंगे संरक्षित
डीडीए ने अपने अरावली और तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क की सुरक्षा और रखरखाव के लिए करीब 56 लाख रुपये से अधिक के दो अलग-अलग ऑनलाइन टेंडर जारी किये हैं। अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में नीला हौज तक इसकी बाउंड्री वॉल को मजबूत किया जाएगा। इसकी दरारों और टूट फूट की मरम्मत और कई जगह पर नया निर्माण भी होगा। इसके लिए 27.89 लाख रुपये तय किये गए हैं। दूसरा तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क के चारों ओर जीआई चेन लिंक फेंसिंग लगाने का काम किया जाएगा। इसमें 28.24 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed