फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana won the gold medal in basketball.

Noida News: बास्केटबॉल में हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 13 Oct 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana won the gold medal in basketball.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रविवार को स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन एकल इवेंट में जम्मू कश्मीर के अतीब ने स्वर्ण, हरियाणा के दीपांश ने रजत, हरियाणा के दर्श व देव ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 में राजस्थान के हर्षित ने स्वर्ण व राजस्थान के विकास ने कांस्य पदक जीता। फुटबॉल अंडर-14 व अंडर-17 में केरल ने स्वर्ण व हरियाणा ने रजत पदक जीता। वहीं, बास्केटबॉल अंडर-17 में हरियाणा ने स्वर्ण व तेलंगाना ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन भारतीय कैंप में किया जाएगा। कैंप में चयन होने वाले खिलाड़ी स्टूडेंट काउंसिल ओलंपिक एशिया प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट काउंसिल ओलंपिक एशिया प्रतियोगिता जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता मलेशिया व दुबई में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम
कबड्डी में हरियाणा-झज्जर ने स्वर्ण व हरियाणा-महम ने रजत पदक जीता।
वुशू
अंडर-19 में 60 किलोग्राम में राजस्थान के गौरव व 70 किलोग्राम में राजस्थान के हिमांश ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में 48 किलोग्राम में हरियाणा के अंकुर व 65 किग्रा में धीरज ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 में 48 किलोग्राम में हरियाणा के मोहित, 28 में हरियाणा के सक्षम, 36 में हरियाणा के जतिन ने स्वर्ण पदक जीता।


कुश्ती
अंडर-17 में 42 किलोग्राम में हरियाणा के केशव ने स्वर्ण पदक जीता। 69 किलोग्राम में हरियाणा के हिरेन ने स्वर्ण व राजस्थान के जतिन ने रजत पदक जीता। 54 में राजस्थान के दिलावर ने स्वर्ण पदक जीता।

बॉक्सिंग
अंडर-12 में 26 किलोग्राम में हरियाणा के तनिश ने स्वर्ण व हरियाणा के युगम ने रजत पदक जीता। अंडर-29 हरियाणा के गौरव ने स्वर्ण, दीपांशु ने रजत व रमन ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 में अंडर-34 किलोग्राम में हरियाणा के जुनैद ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-36 में हरियाणा के विरेन ने स्वर्ण, अंकुश ने रजत व जतिन ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में 70 किलोग्राम में हरियाणा के अनिकेत, 65 में हरियाणा के अनिरुद्ध ने स्वर्ण पदक जीता।

चेस
अंडर-17 में राजस्थान के प्रथमेश, अंडर-14 में तेलंगाना के विकुल व अंडर-10 में हरियाणा के परमजीत ने स्वर्ण पदक जीता। योगा लड़के हरियाणा के ईशान ने स्वर्ण, रक्षित ने रजत व मिंकु ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में हरियाणा की तिशा ने स्वर्ण, पलक ने रजत व कर्नाटक की अराध्या महेश ने कांस्य पदक जीता।
क्रिकेट
अंडर-14 में तेलंगाना ने स्वर्ण व कर्नाटक ने रजत पदक जीता। अंडर-17 में कर्नाटक ने स्वर्ण व तेलंगाना ने रजत पदक जीता।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed