फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana ranks fourth in crimes against women

Noida News: महिलाओं के खिलाफ अपराध मामले में चौथे नंबर पर हरियाणा

Wed, 01 Oct 2025 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana ranks fourth in crimes against women
प्रदेश में पिछले तीन साल में महिलाओं के खिलाफ कम हुए आपराधिक मामले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट-2023 के अनुसार अपराध दर प्रति लाख महिला जनसंख्या आधार पर हरियाणा 110.3 के साथ चौथे स्थान पर आ गया है। इसमें सबसे ऊपर तेलंगाना 124.9, दूसरे स्थान पर राजस्थान 114.8 और तीसरे स्थान पर ओडिशा 112.4 है।

हालांकि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या में तीन वर्षों में कमी भी दर्ज हुई है। 2022 में 16658 अपराध, 2022 में 16743 और 2023 में 15758 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इसमें राष्ट्रीय दर 66.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन


एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामलों में चार्जशीट के रिकॉर्ड में हरियाणा में दर 56 फीसदी रही है जो देश में राजस्थान (53.6 फीसदी) के बाद सबसे कम है। पहले स्थान पर मिजोरम 97.8 फीसदी, दूसरे पर आंध्र प्रदेश 95.2, तीसरे पर बंगाल 93.8, चौथे पर केरल 93.7 और पांचवें पर तमिलनाडु 91 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 फीसदी दुष्कर्म के मामलों में पीड़िता की उम्र 18 से 30 साल
2023 में हरियाणा में कुल 1772 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 18 से 30 की उम्र की 1105 पीड़िताएं शामिल थीं। 30 से 45 साल की 606 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी और 60 साल से ऊपर की छह महिलाओं का यौन शोषण किया गया। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 448211 मामले दर्ज हुए हैं।

हत्या के मामले बढ़े: हरियाणा में तीन वर्षों के मुकाबले हत्या के मामले बढ़े हैं। 2021 में 1112, 2022 में 1020 और 2023 में 1042 हत्याएं हुई हैं। प्रति व्यक्ति आपराधिक मामले की दर 3.4 और मामलों में चार्जशीट दर 70.2 फीसदी है। देश में हत्या के मामले में हरियाणा 12वें स्थान पर है।

अपहरण के मामले बढ़े: प्रदेश में अपहरण के मामले भी बढ़े हैं। 2021 में 3554, 2022 में 3891 और 2023 में 4149 अपहरण के मामले दर्ज हुए। अपराध दर 13.7 फीसदी और मामलों में पुलिस की ओर से चार्जशीट दर 14.7 फीसदी रही। देशभर में अपहरण के मामलों में प्रदेश आठवें स्थान पर है।


बच्चों के खिलाफ अपराध में वृद्धि
प्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराध में वृद्धि हुई है। 2021 में 5700, 2022 में 6138 और 2023 में 6401 मामले दर्ज हुए हैं। अपराध दर 70.2 फीसदी और मामलों में पुलिस की ओर से चार्जशीट 39.6 फीसदी किए गए हैं। देशभर में हरियाणा 11वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed