Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana has done excellent work for water conservation, received four national awards.

Noida News: जल संरक्षण के लिए हरियाणा में हुआ बेहतर कार्य, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार

Wed, 12 Nov 2025 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Haryana has done excellent work for water conservation, received four national awards.
- प्रदेश के चाैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को कृषि जल प्रबंधन के लिए चुना गया सर्वश्रेष्ठ संस्थान
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की तरफ से जल संरक्षण, वर्षा जल संचय, सिंचाई के लिए तकनीकी दक्षता के अभियानों की धमक दूर तक देखने को मिल रही है। इन क्षेत्रों में कार्य के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर चार पुरस्कार मिले हैं। केंद्र सरकार की तरफ से मंगलवार को राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 के परिणाम घोषित किए गए जिनमें तीन श्रेणियों में हरियाणा को चार पुरस्कार मिले हैं। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 18 नवंबर को यह पुरस्कार वितरित करेंगी।
केंद्र सरकार की तरफ से घोषित परिणाम के अनुसार जल संसाधनों में बेहतर उपयोग और संस्थानों को दिए जाने वाले पुरस्कारों में हरियाणा का तीसरा स्थान आया है। सर्वश्रेष्ठ संस्थान(विद्यालय-महाविद्यालयों को छोड़कर) के लिए हिसार के चाैधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय को पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार जल संरक्षण, कृषि प्रबंधन के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। यदि सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक श्रेणी की बात करें तो हरियाणा ने इस क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन

हरियाणा को दोनों ही श्रेणियों में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है जिसमें गुरुग्राम स्थित मोटो काॅर्प लिमिटेड को दूसरा और झज्जर पाॅवर लिमिटेड को तीसरे स्थान के लिए चुना गया है। 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र और गुजरात को पहला और दूसरा स्थान मिला है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने संयुक्त पुरस्कार विजेताओं सहित 10 श्रेणियों में 46 विजेताओं की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुरस्कार देशभर में जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्टता को मान्यता देते हैं। 23 अक्तूबर 2024 को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए पोर्टल लांच किया गया था। छठे संस्करण के लिए कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए और भाैतिक मूल्यांकन के बाद यह पुरस्कार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed