{"_id":"69d921365f32a9c7f705f640","slug":"harshit-has-been-murdered-his-three-friends-are-suspected-grnoida-news-c-1-noi1095-4148955-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हर्षित की हत्या हुई है, उसके तीन दोस्तों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हर्षित की हत्या हुई है, उसके तीन दोस्तों पर शक
विज्ञापन
बोलीं छात्र की मां- योजना के तहत तीनों उनके बेटे को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे, जब डूबने लगा तो बचाने का प्रयास नहीं किया
हर्षित के तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पूछताछ शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई छात्र की मौत मामले में मां दीपमाला भट्ट की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 में उसके तीन दोस्तों पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस तीनों दोस्तों दिल्ली के रहने वाले हिमांशु कुमार, व्यास और कृष से पूछताछ कर रही है। दीपमाला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके बेटे हर्षित भट्ट की हत्या की गई है। उन्हें उसके तीनों दोस्तों पर शक है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत तीनों छात्र उनके बेटे को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। तीनों ने हर्षित को गहरे पानी में जाने के लिए उकसाया। हर्षित के अंदर जाने के बाद तीनों कम गहराई वाले पानी तक ही गए। जब हर्षित डूबने लगा तो बचाने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने आरोपियों से गहन पूछताछ करने की मांग की है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी हर्षित भट्ट (23) सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे थे। वह बुधवार सुबह घर से विश्वविद्यालय के लिए निकले थे। पेपर अच्छा होने के बाद हर्षित तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकल गए। इसके बाद चारों सुपरनोवा बिल्डिंग के पीछे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे और पार्टी की। गड्ढे में नहाते समय डूबने से हर्षित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उसे तैराकी आती थी, इतनी आसानी से वह कैसे डूब सकता है
उनका का कहना है कि जब उनके बेटे को तैराकी आती थी तो इतनी आसानी से वह कैसे डूब सकता है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि छात्र निर्माणाधीन साइट में वे पानी तक कैसे गए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मृतक व अन्य छात्रों के मोबाइल की जांच भी की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
घरवालों को नहीं हो रहा भरोसा
घरवालों का कहना है कि हर्षित की मौत का विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। जिस विश्वविद्यालय में हर्षित व उसके दोस्त पढ़ाई करते थे। वहां से भी पुलिस कई जानकारी प्राप्त कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से संपर्क किया। हर्षित और उसके चारों साथियों के बारे में जानकारी जुटाई। साथियों के व्यवहार और हर्षित के साथ उनके संबंधों के बारे में भी पता किया गया।