{"_id":"68a9cf647f2d0c62a7037e39","slug":"hardware-engineer-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72567-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हार्डवेयर इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हार्डवेयर इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्डवेयर इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में हार्डवेयर इंजीनियर ने कार में जहरीला पदार्थ खा लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सिंकदरपुर गांव कन्नौज के अखिल शुक्ला (36) पत्नी और बेटी के साथ अरीना सोसाइटी में रहते थे।
सेक्टर-63 में उनकी कंपनी है। हार्डवेयर के सामान की खरीद-फरोख्त करते थे। शुक्रवार सुबह सोसाइटी से कंपनी जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब ढाई बजे गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के पास अपनी ऑल्टो कार में बेहोश मिले। काफी देर तक एक ही जगह कार खड़ी होने के बाद लोगों ने सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस ने कार का शीशा तोड़ने के बाद दरवाजा खोला और अखिल को पीसीआर में डालकर बिसरख सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त का नंबर दिया। पुलिस ने दोस्त को फोन करने के बाद अखिल के परिजनों को सूचना दी। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कार और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब तक परिजनों ने भी कोई शिकायत नहीं की है।