फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hapur news

फरीदाबाद में अनंगपुर चौक पर शव रखकर सुधीर के परिजनों ने लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फरीदाबाद में अनंगपुर चौक पर शव रखकर सुधीर के परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

फरीदाबाद। हापुड़, उत्तर प्रदेश के धौलाना कस्बे के गांव उदयरामपुर नंगला में फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी सुधीर भड़ाना की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर बाद शव को अनंगपुर चौक पर रखकर जाम लगा दिया। जाम करीब आधे घंटे लगा रहा। इससे सूरजकुंड रोड पर वाहनों की कतार लग गई। आक्रोशित लोग सुधीर के छोटे भाई भूपेंद्र उर्फ भोलू को पुलिस सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
रविवार को गांव अनंगपुर निवासी देवेंदर सिंह के बेटे सचिन और सागर की बरात हापुड़ स्थित कस्बा धौलाना के गांव उदयरामपुर नंगला गई थी। शाम को विदाई के दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने सचिन और सागर के चाचा सुधीर से कुछ बात की। इसके बाद उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर सुधीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। सुधीर को 7 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर फायरिंग करते हुए निकल भागे। इस वारदात में एक 14 वर्षीय किशोर सहित छह लोग घायल हो गए थे, जिनको उपचार के लिए गाजियाबाद व हापुड़ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब तीन बजे सुधीर का शव गांव अनंगपुर पहुंचा। उससे पहले सैकड़ों ग्रामीण अनंगपुर चौक पर जमा हो चुके थे। जैसे ही एंबुलेंस अनंगपुर चौक पर पहुंची, गांव के युवकों ने शव को उसमें से निकालकर चौक पर रख और जाम लगा दिया। ग्रामीणों के अनुसार सुधीर की हत्या रंजिशन करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर की लखनपाल से थी रंजिश
सुधीर की लखनपाल नाम के युवक के साथ रंजिश चल रही थी। लखनपाल दुष्कर्म के मामले में इस समय जेल में बंद है। लोगों का आरोप है कि लखन ने जेल में ही बैठकर पेशेवर हत्यारों से सुधीर की हत्या कराई है। ग्रामीणों ने मांग की कि सुधीर के छोटे भाई भूपेंद्र उर्फ भोलू को पुलिस सुरक्षा दी जाए। मौके पर पहुंचे थाना सूरजकुंड प्रभारी निरीक्षक अर्जुन ने ग्रामीणों को परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
अंतिम संस्कार तक गांव में तैनात रही पुलिस
जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक पुलिस अनंगपुर चौक पर तैनात रही और यातायात को सुचारू करवाया। वहीं, पुलिस की एक पीसीआर सुधीर का अंतिम संस्कार होने तक गांव में तैनात रहे। सूरजकुंड थाना प्रभारी अर्जुन ने बताया कि गांव में माहौल शांत है। ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्हें समझाया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद लोग शांत हो गए।
तड़के चार बजे तक यूपी और सूरजकुंड पुलिस रही गांव में
बारात में दूल्हे के चाचा की हत्या और छह लोगों के घायल होने की घटना के बाद लोग दहशत में आ गए थे। इस पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में बारात को विदा किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस गांव तक बारात के साथ आई थी। इसकी सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस भी बतंव अनंगपुर पहुंच गई थी। तड़के करीब चार बजे तक सूरजकुंड पुलिस के अलावा यूपी पुलिस भी गांव में डटी रही।

घर की महिलाओं को नहीं बताया सुधीर की हो गई मौत
सोमवार को गांव अनंगपुर में मातम का माहौल था। हर कोई इसी घटना की चर्चा करता दिखा। साथ ही ग्रामीण वारदात को अंजाम देने वालों को भी कोसते दिखे। ग्रामीणों का कहना था कि कहां घर में दो-दो डोलियां आने की तैयारी चल रही थी और कहां गांव में मौत की सूचना पहुंची। सुधीर के घर की महिलाओं को रात को इस घटना के बारे में बताया ही नहीं गया। दिन में जब परिवार के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए तो महिलाओं को बताया गया कि सुधीर नहीं रहा, जिसके बाद घर में हाहाकार मच गया। सुधीर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed