फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Happy birthday to Deputy Chief Minister Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दी जन्मदिन की बधाई

Sun, 03 Apr 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday to Deputy Chief Minister Dushyant Chautala
नूंह। जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी और पूर्व मंत्री हर्ष कुमार के साथ जिलाध्यक्ष इकबाल जैलदार ने अपनी टीम के साथ दिल्ली फार्म हाउस पहुंचकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 34वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। साथ ही लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ मौजूद जजपा प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बिना थके, बिना रुके एक सच्चे सेवक की तरह हरियाणा के विकास और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इकबाल जैलदार ने बताया कि हरियाणा में जनता की सेवा में निरंतर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगे रहते हैं। जन्मदिन पर भी उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके अच्छे व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके प्यार को देखकर बहुत अच्छा लगता है। इतने बड़े पद पर होने के बावजूद भी उनमें कभी घमंड नहीं दिखाई दिया। राहुल जैन ने बताया कि लोगों को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में जननायक ताऊ देवीलाल की छवि दिखाई देती है। अच्छे व कुशल राजनीतिज्ञ के गुण उनमें भरपूर है। समाज के प्रत्येक वर्ग खास कर युवा, व्यापारी, किसान, महिला, छात्र, बेरोजगार, निम्न वर्ग के उत्थान तथा विकास के लिए उन्होंने अच्छी योजनाएं व बेहतर फैसले लिए हैं, जिनके दूरगामी परिणाम नजर आएंगे। उनकी दूरदर्शिता की परिकल्पना आप इस बात से कर सकते हैं कि अन्य पार्टी के मंत्री व विधायक भी सार्वजनिक मंच पर उनकी प्रशंसा करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed