फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Handling traffic today is a challenge due to repair work on elevated road.

Noida News: एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य से आज ट्रैफिक संभालना चुनौती

Sun, 07 Apr 2024 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Handling traffic today is a challenge due to repair work on elevated road.
फोटो--
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य से आज ट्रैफिक संभालना चुनौती
- पांच लाख से अधिक वाहन होंगे प्रभावित, ट्रैफिक विभाग ने सुझाया वैकल्पिक मार्ग
- एलिवेटेड रोड के नीचे एमपी टू मार्ग पर तीन यूटर्न भी कराया बंद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-18 से एनटीपीसी लूप तक मरम्मत कार्य चलने के कारण एलिवेटेड रोड बंद होने से सोमवार को यातायात संभालना ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती रहेगी। एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क पर ट्रैफिक डायवर्ट होने से रविवार शाम को ही वहां वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में सोमवार को सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्राधिकरण व ट्रैफिक पुलिस के इस फैसले से एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले करीब 5 लाख से अधिक वाहन प्रभावित होंगे। हालांकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एमपी टू मार्ग पर एलिवेटेड रोड के नीचे डीपीएस स्कूल कट से लेकर एनटीपीसी तक तीन यूटर्न भी बंद कराए हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात को ही डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था।
पहले चरण में सेक्टर-18 से सेक्टर-24 एनटीपीसी के सामने तक के हिस्से में काम होगा। ऐसे में रविवार को डीएनडी से सेक्टर-18 और सेक्टर-37 की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति देर रात तक बनी रही। ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि रविवार को अधिकांश दफ्तरों में अवकाश के कारण स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रहा, हालांकि सोमवार को व्यस्त समय में स्थिति बिगड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम चार हिस्सों में पूरा किया जाएगा। पहले हिस्से में सेक्टर-18 से लेकर सेक्टर-24 एनटीपीसी के सामने लूप रोड तक मरम्मत का काम किया जाएगा। दूसरे चरण में सेक्टर-24 एनटीपीसी के सामने से लेकर सेक्टर-61 यूफ्लेक्स के सामने तक मरम्मत का काम होगा। इसके बाद सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले रास्ते पर काम शुरू होगा। पहले चरण का काम शुरू होने से रविवार शाम करीब पांच बजे से रास्तों में बदलाव किया गया। सेक्टर-18 से आकर सेक्टर-60 की ओर जाने के लिए वाहन चालकों को एलिवेटेड रोड के नीचे से सेक्टर-24 तक जाना होगा। यहां से एनटीपीसी के सामने बने लूप से एलिवेटेड रोड पर चढ़कर वाहन सेक्टर-61 की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-60 से 18 की तरफ जारी रहेगी आवाजाही
वाहन चालकों की सुविधा के लिए सेक्टर-60 से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इसी तरह से एनटीपीसी से सेक्टर-60 की ओर भी वाहन चालक एलिवेटेड रोड का उपयोग कर सकेंगे।
काम पूरा होने तक निठारी में नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार
सेक्टर-31-25 चौराहे के पास मंगलवार को निठारी बाजार लगता है। अब एलिवेटेड रोड का काम होने तक यह बाजार नहीं लगेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने बाजार प्रबंधन से बात की है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को भी पत्र भेजा जाएगा।
सेक्टर-31 और 25 चौराहे पर हुआ यह बदलाव
नोएडा स्टेडियम चौराहे से मोदी मॉल चौराहा, डिग्री कॉलेज, शशि चौक की तरफ जाने वाले वाहन सेक्टर-31-25 चौराहे से सीधे नहीं जा सकेंगे। सीधे सड़क पार कर जाने का रास्ता रोका गया है। वाहन लेफ्ट टर्न लेकर सर्विस रोड होते हुए एनटीपीसी-इस्कॉन मंदिर के सामने से यूटर्न लेंगे। यह इसलिए किया गया है ताकि सेक्टर-27 की तरफ से एलिवेटेड रोड के नीचे से आने वाला ट्रैफिक यहां सिग्नल पर न फंसे।
एलिवेटेड रोड की मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़
सेक्टर-18 से 60 के बीच करीब पांच किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया है। इस परियोजना पर कुल 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एलिवेटेड रोड को उखाड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है।

पहले दिन रविवार को एलिवेटेड रोड पर स्थिति नियंत्रण में रहा। सोमवार को वाहनों की संख्या बढ़ने से व्यस्त समय में ट्रैफिक संभालने की चुनौती रहेगी। इसके लिए आम दिनों की अपेक्षा 25 पॉइंट चिह्नित कर मार्शल समेत ट्रैफिक कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।- अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed