फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Handed over the case of waving bundle of notes to ACB

Noida News: नोटों की गड्डी लहराने का मामला एसीबी को सौंपा

Thu, 19 Jan 2023 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Handed over the case of waving bundle of notes to ACB
विधानसभा अध्यक्ष ने की कार्रवाई, एसीबी ने जब्त किए तीन लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बुधवार को सदन में आप के विधायक महेंद्र गोयल की ओर से रिश्वत के तौर पर मिले नोटों की गड्डी लहराने के मामले को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को सौंप दिया है। शाखा की एक टीम ने बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचकर रिश्वत के मामले में शिकायत लेने के साथ-साथ सदन में लहराए तीन लाख रुपये भी जब्त कर लिए।

गोयल ने बृहस्पतिवार को सदन को बताया कि उन्होंने महेंद्र की ओर से डाॅ. आंबेडकर अस्पताल के एक ठेकेदार पर रिश्वत देने के लगाए गए आरोप का मामला एसीबी को सौंप दिया है। इस बारे में शाखा ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। एक टीम उनके कार्यालय में आई हुई है, जिसे महेंद्र की ओर से उठाए गए मामले की शिकायत दी गई है और वे तीन लाख रुपये भी दे दिए हैं, जिनकी गड्डी महेंद्र ने सदन में लहराई थी। इससे पहले सदन में महेंद्र ने कहा कि मुद्दा उठाने के बाद शाखा गलत बयानबाजी कर रही है और शाखा के अधिकारी कह रहे हैं कि उनके पास कभी भी शिकायत नहीं की गई है। शाखा उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को शाखा व अन्य जगह भेजी गई सभी शिकायतों की प्रति भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed