फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Half of the paddy procurement target achieved, lifting picks up pace

Noida News: धान खरीद का आधा लक्ष्य पूरा, उठान में तेजी

Mon, 13 Oct 2025 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Half of the paddy procurement target achieved, lifting picks up pace
जगाधरी अनाज मंडी में बोरियों में भरी गई धान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस साल धान खरीद का जो लक्ष्य एजेंसियों ने निर्धारित किया था वह 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस बार छह लाख मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीदने का लक्ष्य था। जिसमें से 3,27,013 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इस बार मंडियों में धान की आवक पिछले साल से कहीं ज्यादा रही।
मंडियों में अब तक 63940 गेट पास कट चुके हैं और 359065 मीट्रिक धान की आवक हो चुकी है। इसमें से सभी 13 मंडियों में 3,27,013 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1,49,541 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,15,547 मीट्रिक टन, हरियाणा भण्डारण निगम द्वारा 61,925 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। खरीदे गए धान में से 230342 एमटी का उठान हो चुका है जो कि 70.57 प्रतिशत है।
विज्ञापन

मंडियों में अभी 96 हजार एमटी धान उठान के लिए पड़ा हुआ है। किसानों को अभी तक 560 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंडियों में अभी भी पुराने कांटों से ही धान की तौलाई की जा रही है। सरकार डिजिटल कांटों से तौलाई करने के आदेश जारी कर चुकी है। इससे अनाज मंडियों के मार्केट कमेटी सचिवों पर भी सवाल उठ रहे हैं। वह न तो सरकार के आदेशों की पालना करवा सके और न ही डिजिटल कांटों पर तौलाई न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद में सरस्वतीनगर मंडी अव्वल
अभी तक मंडियों में जो धान आया है उसमें से व्यासपुर अनाज मंडी में 27,436 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 35,289 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 5,702 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 46,282 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 2,082 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 2,871 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 52,973 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 74,410 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 37,305 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 18,084 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 6,411 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 17,889 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 280 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।

जगाधरी अनाज मंडी में बोरियों में भरी गई धान। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बोरियों में भरी गई धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed