फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Had the intention of killing the neighbor, arrested along with his partner

Noida News: पड़ोसी की हत्या की थी मंशा, साथी समेत गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Had the intention of killing the neighbor, arrested along with his partner
-द्वारका जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले में पुरानी रंजिश की वजह से पड़ोसी की हत्या के नीयत से घूम रहे एक बदमाश को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ काला नटिया और सुबिंदर कुमार उर्फ फगवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल और चोरी की स्कूटी बरामद की है।

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस को पता चला कि दो बदमाश अवैध हथियारों और चोरी की स्कूटी के साथ द्वारका सेक्टर 17 क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गोल्फ कोर्स रोड स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स द्वारका के सामने पहुंची। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दीपक उर्फ काला नाटिया के कब्जे से एक पिस्टल मिली। पुलिस ने इनके कब्जे से जनकपुरी इलाके से चोरी स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसकी अपने एक पड़ोसी से निजी दुश्मनी थी। कुछ समय पहले उससे झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिए उसने अपने एक जानकार से हथियार मंगवाया और सुबिंदर कुमार को वारदात में शामिल कर लिया। सुबिंदर कुमार ने बताया कि वह जबरन वसूली की कोशिश कर रहा था, लेकिन योजना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।डाबड़ी निवासी दीपक पर पहले से लूटपाट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के 16 मामले दर्ज हैं। डाबड़ी निवासी सुबिंदर कुमार पर पहले से हत्या, चोरी और लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed