फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Had he gone abroad, Kulwant's life would have been saved

Noida News: विदेश चला गया होता तो बच जाती कुलवंत की जान

Mon, 09 Jan 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Had he gone abroad, Kulwant's life would have been saved
लिफ्ट गिरने का मामला : भाई जगजीत ने कहा-कुलवंत का दिल्ली में मन नहीं लग रहा था
विज्ञापन


कुलवंत डेढ़ साल से काम कर रहा था, रविवार को पहली बार लिफ्ट में सवार हुआ
हादसे में जान गंवाने वाले दीपक काे पहली सैलरी मिलने वाली थी
सन्नी के परिवार ने मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की

्रअमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। कुलवंत का मन दिल्ली में नहीं लग रहा था, वह विदेश जाना चाहता था। वह विदेश चला गया होता तो जिंदा होता। यह कहकर उसके बड़े भाई जगजीत सिंह की आंखों से आंसू छलक उठे। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दीपक काे पहली सेलरी मिलने वाली थी। घटना में मृतक के परिवार वालों ने फैक्टरी के मालिक और मैनेजर पर लापरवाही बरतने का आरोपी लगाया है। उनका आरोप है कि घटना के तुरंत बाद ही अगर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। वहीं सन्नी के परिवार वालों का कहना है कि वह परिवार में कमाने वाला अकेला था। परिवार वालों ने मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
परिवार वालों ने बताया कि सभी मृतक एक कंपनी के जरिये फैक्टरी के हाउस कीपिंग विभाग में काम करते थे। जगजीत सिंह ने बताया कि कुलवंत साल 2017 में जार्डन गया था, जहां वह काम करता था। 2020 में कोरोना महामारी की वजह से वह दिल्ली आ गया लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह वापस नहीं जा सका। 2021 में वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन पिता का देहांत हो जाने की वजह से उसे विदेश जाना टालना पड़ा था। जगजीत ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, दादी और छोटी बहन है। कुलवंत डेढ़ साल से यहां काम कर रहा था। उसने चौंकाने वाली बात बताई कि रविवार को वह पहली बार लिफ्ट में सवार हुआ था और हादसे का शिकार हो गया। जगजीत यह कहकर रोने लगा कि कुछ दिन से कुलवंत कह रहा था कि उसका दिल्ली में मन नहीं लग रहा है और वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता है।
विज्ञापन

दीपक के छोटे भाई भुवनेश ने बताया कि उसने एक महीना पहले ही फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। उसने बताया कि उसका भाई काफी खुश था कि उसे पहली सैलरी मिलने वाली है। उसने आरोप लगाया कि घटना में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई लेकिन फैक्टरी की ओर से कोई भी हाल चाल तक पूछने तक नहीं आया है। उनका आरोप है कि सवा तीन बजे घटना हुई और परिवार वालों को पुलिस ने सवा पांच बजे इसकी जानकारी दी। घटना होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकाल दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। उनका कहना है कि घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सन्नी के भाई संजय ने बताया कि सन्नी शादीशुदा था और उसका 11 साल का बेटा है। सन्नी परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है। परिवार को मुआवजा मिलने के साथ साथ एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed