फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gurugram Police arrested 31 cyber thugs who were committing fraud across the country.

Noida News: देशभर में ठगी करने वाले 31 साइबर ठगों को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Police arrested 31 cyber thugs who were committing fraud across the country.
- आरोपियों ने 34.16 करोड़ रुपये की है ठगी, कुल 8920 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में लोगों से 34.16 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 31 साइबर ठगों को गुरुग्राम की साइबर अपराध पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने उक्त साइबर ठगों को जून 2024 से दिसंबर 2024 तक अलग-अलग मामलों में पकड़ा है। गुरुग्राम पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार साइबर ठगों द्वारा स्टॉक ट्रेडिंग, इन्वेस्टमेंट, फर्जी फेसबुक, फर्जी इंस्टाग्राम, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, अनऑथराइज्ड एक्सेस के माध्यम से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया गया था।

सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर ठगों के कब्जे से बरामद किए 12 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व चार सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) से जांच कराई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि साइबर ठगों के खिलाफ देशभर में लगभग 34.16 करोड़ रुपये की ठगी करने संबंध में 8920 शिकायतें आई थीं। इनके खिलाफ विभिन्न 370 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों में से कई के खिलाफ 26 मामले हरियाणा में दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में आठ मामले, थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक मामला, थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में एक मामला और थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed