{"_id":"69077cc0b20931d9e1035a8b","slug":"guru-nanak-jayanti-will-be-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-in-gurudwaras-tomorrow-grnoida-news-c-1-gnd1002-3584873-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुरुद्वारों में कल श्रद्धा और उत्साह से मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुरुद्वारों में कल श्रद्धा और उत्साह से मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती
विज्ञापन
- सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, संगत तैयारियों में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सिखों के पहले गुरु और मानवता के मार्गदर्शक गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती 4 नवम्बर को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। शहरभर के गुरुद्वारों में तैयारियां जोरों पर हैं। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजन किया जा रहा है, जहां शहरभर से संगत के पहुंचने की संभावना है। गुरुद्वारा परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के जसवीर सिंह ने बताया, मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत अमृतवेला में सुख़मनी साहिब पाठ और आसा की वार से होगी, जो सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चलेगी। इसके बाद देश-विदेश के प्रसिद्ध रागी और ज्ञानी गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों पर प्रवचन देंगे। मुख्य रूप से ज्ञानी रंजीत सिंह (हेड ग्रंथि बंगला साहिब, दिल्ली), भाई अमरजीत सिंह (दरबार साहिब अमृतसर), भाई रविंदर सिंह (श्री दरबार साहिब अमृतसर), भाई जसबीर सिंह (यूके), भाई शुभईल सिंह (दरबार साहिब) और ज्ञानी हौत सिंह जख्मी संगत को कीर्तन और विचारों से प्रेरित करेंगे।
ज्ञानी अमरजीत सिंह, रागी अमनदीप सिंह और जत्था तथा सरदार अरशकरण सिंह और जत्था भी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन रात 11:30 बजे रहिरास साहिब पाठ और अर्दास के साथ होगा।