फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Mantra: Embrace education as the art of living.

गुरुमंत्र : शिक्षा को जीवन जीने की कला के रूप में अपनाएं

Mon, 27 Jul 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Embrace education as the art of living.
शिक्षिका---समीक्षा सिंह कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा दादरी
जीवन संघर्ष, चुनौतियों और नई संभावनाओं का संगम है। ऐसे में विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय धैर्य, विवेक, दृढ़ निश्चय और सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना करना चाहिए। आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की मजबूत नींव रखते हैं। प्रत्येक छात्र को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए ईश्वर में आस्था बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि यही विश्वास उन्हें हर चुनौती से उबरने की शक्ति देता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि उसे जीवन जीने की कला के रूप में अपनाना चाहिए। विद्यालय में अर्जित ज्ञान का उपयोग दैनिक जीवन, समस्याओं के समाधान और समाज के हित में करना ही वास्तविक शिक्षा है। विद्यार्थी यदि सीखने को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर व्यवहार में उतारेंगे, तो वे जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बन सकेंगे।
विज्ञापन

- समीक्षा सिंह, शिक्षिका, कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed