फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gurdeep of UP defeated Vinjesh of Goa and entered the next round.

Noida News: यूपी के गुरदीप ने गोवा के विंजेश को हराकर अगले राउंड में किया प्रवेश

Thu, 21 Mar 2024 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gurdeep of UP defeated Vinjesh of Goa and entered the next round.
- सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए 90 मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में तीसरी सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को 90 से अधिक मुकाबले हुए। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के गुरदीप ने गोवा के विंजेश कोलर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में 31-33 किग्रा भार वर्ग में बालिका वर्ग में बुधवार को पहले मुकाबले में तेलंगाना की वारालक्ष्मी ने राजस्थान की मुस्कान कुमारी को हराया। मणिपुर की लौरेंबोर्न ने यूपी की परिधि कुमारी, महाराष्ट्र की समरूधि रनदीप ने पंजाब की जानवी, आंध्र प्रदेश की चंद्रिका खारी ने असम की चयनिका को पराजित किया। 33-35 किग्रा भार में अरूणाचल प्रदेश की यम्मा ने ओडिशा की करीना, तमिलनाडु ती मरामयाजी ने असम की स्पोर्षा दीखता को पराजित किया। 35-37 किग्रा भार में गुजरात की छवि ने राजस्थान की इसिका, महाराष्ट्र की समीक्षा ने यूपी की दीपिका, हिमाचल प्रदेश की तरिषा शर्मा ने खुशबु को पराजित किया। 37-40 किग्रा भार में तमिलनाडु की नंदिनी ने पंजाब की शी वर्षा, हरियाणा की दीपिका ने राजस्थान की हंशिका, महाराष्ट्र की इशिका ने तेजश्वनी को पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में असम के दीप ज्योति दास ने एसपीएससीबी के लवकुश, महाराष्ट्र के राणाल्ड ने बिहार के अर्घ्यु, शेख ने रिषी, झारखंड के व्यीशु नाथ ने कर्नाटक के उज्ज्वल, चंडीगढ़ के अनुराग ने कर्नाटक के श्रीनिवास राव, उत्तराखंड के आदित्य ने तमिलनाडु क आर श्रीनिवास, दिल्ली के हर्ष ने पंजाब के किशोर, चंडीगढ़ के अजय सिंह ने मध्य प्रदेश के अबीर, तमिनाडु के सुजीथ ने उत्तराखंड के अंश बिष्ट, एसपीएससीबी के आयुष ने हिमांचल प्रदेश के वंश, गुजरात के जैनीश ने सिक्कम के सरोज, उत्तराखंड के प्रथम चंद ने बिहार के रनवीर, मणिपुर के उशम ने हिमांचल प्रदेश के रिषभ, दिल्ली के अभय ने चंडीगढ़ के कुशल को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला उपक्रीड़ा अधिकारी अनिता नागर, यूपी बॉक्सिंग फेरडेशन के महासचिव प्रमोद कुमार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विकास गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed