फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gujjar Emperor Mihir Bhoj statue case echoed in Parliament

संसद में गूंजा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा प्रकरण

Wed, 01 Dec 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Gujjar Emperor Mihir Bhoj statue case echoed in Parliament
ग्रेटर नोएडा। दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान से गुर्जर शब्द हटाने को लेकर हुए प्रकरण को बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर ने संसद में प्रमुखता से उठाया। सत्र के पहले दिन उन्होंने भ्रम पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ इतिहास और पाठ्यक्रम से गुर्जर शब्द नहीं हटाने की मांग की। बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने संसद में कहा कि दादरी में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान से ही कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में इस प्रकरण के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और ग्रेटर नोएडा में पुरातत्व विभाग की गैलरी में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का कई स्थानों पर अनावरण किया गया है। अनावरण करने वालों में प्रधानमंत्री समेत कई मुख्यमंत्री भी शामिल रहे हैं। फिर दादरी में क्यों भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के बारे में जो कुछ भी इतिहास में दर्ज है। उसको इतिहास और पाठ्यक्रम से नहीं हटाया जाए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा
आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ी तैयारियों को लेकर बुधवार को बसपा की बैठक हुई। इसमें जिलास्तरीय से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वहीं, नोएडा महानगर के अध्यक्ष पद पर नरेश उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक प्रदीप जाटव, पूर्व मंत्री रामप्रसाद प्रधान, मेरठ मंडल के सेक्टर प्रभारी वीर सिंह प्रजापति और मनोज जाटव ने जिलाध्यक्ष लखमी सिंह की मौजूदगी में डाढ़ा गांव में बैठक की। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन समेत पदाधिकारियों की सहमति पर विनोद शर्मा को अन्य जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जेवर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र भाटी, दादरी विधानसभा प्रभारी मनवीर भाटी, बाबूलाल गौतम, ओमप्रकाश एडवोकेट, सेक्टर प्रभारी अजीत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed