{"_id":"63de5d5a9acdc7063514bcb2","slug":"gujarats-retired-employee-duped-of-80-lakhs-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-2890-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौतमबुद्ध नगर व एनसीआर में सक्रिय ठगों ने देश भर में फैलाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौतमबुद्ध नगर व एनसीआर में सक्रिय ठगों ने देश भर में फैलाया जाल
विज्ञापन
पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर गुजरात के सेवानिवृत कर्मचारी से 80 लाख ठगे
- आरोपियों की तलाश में जूनागढ़ पुलिस पहुंची ग्रेनो, फर्जी निकला बैंक खाते में लिखा आरोपियों का पता
- जूनागढ़ पुलिस टीम ने बीटा-दो थाना क्षेत्र, नोएडा सेक्टर-36 और सेक्टर-49 में आरोपी के पते पर दबिश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर साइबर जाससाजों के गिरोह ने गुजरात के सेवानिवृत कर्मचारी से 80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए है, उन पर नोएडा, ग्रेनो, दिल्ली और गुरुग्राम का पता लिखा है। इस वजह से गुजरात के जूनागढ़ थाने की पुलिस टीम एनसीआर में दबिश दे रही है। टीम ने बीटा-दो थाना क्षेत्र, नोएडा सेक्टर-36 और सेक्टर-49 में आरोपी के पते पर दबिश दी, लेकिन पते फर्जी निकले हैं। टीम आरोपियों को दिल्ली और गुरुग्राम के पते भी तलाश रही है। आशंका है कि आरोपी एनसीआर में ही कॉलसेंटर चलाकर देश के लोगों को ठग रहे हैं।
जूनागढ़ थाने के निरीक्षक एएम गोहिल टीम के साथ शुक्रवार को बीटा-दो थाने में पहुंचे। उन्होंने बीटा-दो थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को जानकारी दी कि जूनागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर जालसाजों ने बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर 80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने नवंबर में पीड़ित को झांसा दिया कि अगर वह अपनी पॉलिसी को रिन्यू कराएंगे तो मोटा मुनाफा होगा। आरोपियों ने शुरुआत में मामूली जुर्माने के नाम पर रकम ऐंठी। इसके बाद आरोपी फाइल पास कराने आदि का झांसा देकर रुपये ठगते रहे, बाद में आरोपी अन्य बहाने बनाकर रुपये की मांग करने लगे।
आरोपियों ने चेतावनी दी कि अगर वह रुपए जमा नहीं करेंगे तो अब तक जमा किए गए रुपये वापस नहीं मिलेंगे और न ही लैप्स बीमा पॉलिसी का लाभ मिलेगा। पैसे वापस पाने के लिए पीड़ित अपने परिचितों से रुपये लेकर आरोपियों के बताए गए विभिन्न खातों में स्थानांतरित करते रहे। 80 लाख रुपए हड़पने के बाद आरोपियों ने पीड़ित का फोन रिसीव करना बंद कर दिया। पीड़ित ने कुछ दिन पहले ही जूनागढ़ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
-- -
नोएडा-ग्रेनो में 45 लाख, दिल्ली-गुरुग्राम में 35 लाख पहुंचे
गोहिल ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो का जिन आरोपियों का पता मिला है। उनके खाते में 45 लाख की रकम पहुंची है, जबकि दिल्ली-गुरुग्राम के आरोपियों के खाते में 35 लाख रुपये पहुंचे हैं। बीटा-दो और नोएडा के आरोपियों के पते पर पड़ताल की गई तो वहां आरोपियों को कोई पहचान नहीं पाया। आरोपी वहां लंबे समय से नहीं रह रहे थे। ऐसे में इन पतों पर बैंक खाता खुलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
-- -
पुलिसकर्मियों के संरक्षण का हो चुका है खुलासा
नवंबर में ग्रेनो जोन पुलिस ने गाजियाबाद में कॉलसेंटर संचालित कर लैप्स बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने वाले ऐसे गिरोह का खुलासा किया था, जो पुलिसकर्मियों के संरक्षण में चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में शामली में तैनात महिला पुलिसकर्मी प्रियंका और पति को भी गिरफ्तार किया था, जबकि पता चला था कि पूर्व में भी पुलिस इस गिरोह को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ चुकी है। आरोपियों को छुड़ाने की डील कराने में सहारनपुर में तैनात सिपाही का नाम सामने आया था। जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसके अलावा भी कई अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
-- -
लोन और ट्रेडिंग एप के मामलों में बार-बार आई गैर राज्यों की पुलिस
यह पहला मामला नहीं है जब नोएडा-ग्रेनो में दूसरे राज्यों की पुलिस साइबर ठगी के मामले में जांच के लिए पहुंची है। इससे पहले हैदराबाद, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब आदि प्रदेशों की भी पुलिस यहां आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। कई बार दूसरे राज्यों की टीम यहां से आरोपियों और विदेशी आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जा चुकी है। हालांकि सबसे अधिक बार दूसरे राज्यों की पुलिस चाइनीज लोन एप व ट्रेडिंग एप से ठगी के मामलों में जिले में दबिश देने पहुंची है।