फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GST evasion of Rs 98.25 lakh busted, case registered

Noida News: 98.25 लाख की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
GST evasion of Rs 98.25 lakh busted, case registered
रुपईडीह/माधोपुर। राज्य कर विभाग ने 98.25 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा है। मामले में फर्म के विरुद्ध कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग ने फर्म का जीएसटी पंजीकरण भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य कर विभाग खंड चार के उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कस्बा आर्यनगर (छितौनी) में साहबराम पुत्र बृजलाल के परिसर को दिखाकर मनोज कुमार ने सर्वश्री कुमार इंटरप्राइजेज नाम से जीएसटी पंजीकरण कराया था। जांच में पाया गया कि यह फर्म कागजों पर खरीद-बिक्री का फर्जी लेनदेन दिखाकर टैक्स चोरी कर रही थी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि फर्म द्वारा बिना माल के केवल बिलों के माध्यम से लेनदेन दिखाया गया और करीब 98,25,190 रुपये की जीएसटी चोरी की गई। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस फर्म का लेनदेन उन फर्मों से किया गया था जो वास्तविक रूप से अस्तित्व में ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर फर्म के खिलाफ कौड़िया थाने में केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आर्यनगर चौकी प्रभारी अरुण द्विवेदी को विवेचना सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed