{"_id":"6a1d9d8cb52551e3b90da816","slug":"gsfdgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4347094-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़कों पर बढ़ रहा ईवी ऑटो का दबदबा, बिक्री में 22% का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़कों पर बढ़ रहा ईवी ऑटो का दबदबा, बिक्री में 22% का उछाल
विज्ञापन
- दिसंबर से अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा बिके ईवी ऑटो, दूसरे नंबर पर ई रिक्शा पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चार पहिया ही नहीं बल्कि सार्वजनिक परिवहन में भी ईवी वाहन काबिज हो रहे हैं। दिसंबर से अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा पंजीकृत होने वाले वाहनों में ईवी ऑटो हैं। इनकी बिक्री में 22.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है। उधर सीएनजी ऑटो इस बीच सिर्फ 1.46 प्रतिशत ही बिक सके। जानकारी के अनुसार 2557 इलेक्ट्रिक ऑटो परिवहन विभाग से पंजीकृत हुए हैं।
एक समय था जब सड़कों पर सिर्फ हरे-पीले रंग वाले सीएनजी ऑटो ही चला करते थे। अब सड़कों पर सीएनजी ऑटो दिखते जरूर हैं लेकिन उनकी संख्या उतनी नहीं बची। अब उनके साथ ईवी ऑटो और ई रिक्शा भी सड़कों पर अपनी पकड़ बना चुके हैं। सीएनजी और ईवी ऑटो के चलने की क्षमता भी समान है। कुछ हद तक ईवी ऑटो ज्यादा माइलेज दे रहा है। चालकाें ने बताया कि सीएनजी ऑटो को चलाते समय वह गरम हो जाता है। ये दिक्कत ईवी रिक्शा के साथ नहीं आती। ईवी ऑटो में जगह भी ज्यादा रहती है जिस वजह से सवारियों को बैठने में सहूलियत रहती है।
सीएनजी भरवाने के लिए नहीं लगानी पड़ती लाइन : सीएनजी ऑटो के लिए चालक को तपती दोपहरी में लाइन में लगकर गैस भरवानी पड़ती है। कई बार तो घंटेभर से ज्यादा का समय भी लाइन में लगना पड़ता है। इससे समय भी जाया होता है। वहीं ईवी ऑटो को चालक घर पर ही चार्ज कर ले रहे हैं। चालक रवि यादव ने बताया कि आठ साल सीएनजी ऑटो चलाया। अब ईवी ऑटो लिया है जिससे काफी सुकून है।
विज्ञापन
वाहन-- -- दिसंबर 2025-- अप्रैल 2026-- -- वृद्धि प्रतिशत में
ईवी ऑटो-11445-- -- -- -14002-- -- -- 22.34
ई रिक्शा-26997-- -- -- -- 27671-- -- -- 2.50
सीएनजी17892-- -- -- -- -18154-- -- -- 1.46
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चार पहिया ही नहीं बल्कि सार्वजनिक परिवहन में भी ईवी वाहन काबिज हो रहे हैं। दिसंबर से अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा पंजीकृत होने वाले वाहनों में ईवी ऑटो हैं। इनकी बिक्री में 22.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है। उधर सीएनजी ऑटो इस बीच सिर्फ 1.46 प्रतिशत ही बिक सके। जानकारी के अनुसार 2557 इलेक्ट्रिक ऑटो परिवहन विभाग से पंजीकृत हुए हैं।
एक समय था जब सड़कों पर सिर्फ हरे-पीले रंग वाले सीएनजी ऑटो ही चला करते थे। अब सड़कों पर सीएनजी ऑटो दिखते जरूर हैं लेकिन उनकी संख्या उतनी नहीं बची। अब उनके साथ ईवी ऑटो और ई रिक्शा भी सड़कों पर अपनी पकड़ बना चुके हैं। सीएनजी और ईवी ऑटो के चलने की क्षमता भी समान है। कुछ हद तक ईवी ऑटो ज्यादा माइलेज दे रहा है। चालकाें ने बताया कि सीएनजी ऑटो को चलाते समय वह गरम हो जाता है। ये दिक्कत ईवी रिक्शा के साथ नहीं आती। ईवी ऑटो में जगह भी ज्यादा रहती है जिस वजह से सवारियों को बैठने में सहूलियत रहती है।
विज्ञापन
सीएनजी भरवाने के लिए नहीं लगानी पड़ती लाइन : सीएनजी ऑटो के लिए चालक को तपती दोपहरी में लाइन में लगकर गैस भरवानी पड़ती है। कई बार तो घंटेभर से ज्यादा का समय भी लाइन में लगना पड़ता है। इससे समय भी जाया होता है। वहीं ईवी ऑटो को चालक घर पर ही चार्ज कर ले रहे हैं। चालक रवि यादव ने बताया कि आठ साल सीएनजी ऑटो चलाया। अब ईवी ऑटो लिया है जिससे काफी सुकून है।
विज्ञापन
वाहन
ईवी ऑटो-11445
ई रिक्शा-26997
सीएनजी17892