फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: नाबालिग को जेल में रखने पर एनएचआरसी सख्त, डीजीपी व डीजी जेल को नोटिस

Fri, 19 Jun 2026 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
- श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार 16 वर्षीय किशोर को बालिग बताकर भेजा गया था लुक्सर जेल
विज्ञापन

- एनएचआरसी ने दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, महानिदेशक को विशेष जांच टीम गठित करने का निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 16 वर्षीय किशोर को बालिग दर्शाकर लुक्सर जिला जेल भेजने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने इसे मानवाधिकारों के संभावित उल्लंघन का गंभीर मामला मानते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिदेशक कारागार (डीजी जेल) को नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।
एनएचआरसी ने मामले की स्वतंत्र जांच के लिए अपने महानिदेशक को विशेष जांच टीम गठित करने का निर्देश भी दिया है। आयोग ने एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नाबालिग को वयस्क कैदियों के बीच रखने की स्थिति कैसे उत्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार फेज-2 थाना पुलिस ने 14 अप्रैल 2026 को श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में एक किशोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस दस्तावेजों में उसे बालिग दर्शाते हुए लुक्सर जेल भेज दिया था। बाद में न्यायालय परिसर में हथकड़ी लगे किशोर को देखकर एक अधिवक्ता को उसकी उम्र पर संदेह हुआ। पूछताछ में किशोर ने स्वयं को नाबालिग बताया।
विज्ञापन

इसके बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनसे उसकी उम्र 16 वर्ष साबित हुई। दस्तावेजों की जांच के बाद अदालत ने 8 जून को उसे वयस्क जेल से हटाकर बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया। भंगेल निवासी किशोर एक परचून की दुकान पर काम करता है। आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बाद बृहस्पतिवार को किशोर को बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed