फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: चोरी की बाइक से मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को सेक्टर-57 से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निखिल मिश्रा उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, चोरी की बाइक, दो हजार रुपये और चाकू बरामद हुआ। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि इलाके में लगातार मोबाइल छीनने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

ऑफिस से लौट रही युवती का मोबाइल झपटा
नोएडा। सेक्टर-120 के पास ऑफिस से घर लौट रही युवती से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-73 सर्फाबाद स्थित गणपति अपार्टमेंट निवासी खुशी ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। आम्रपाली जोडियाक सोसाइटी के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


बिना नंबर की कार छोडक़र भागा चालक
नोएडा। डीएनडी लूप पर जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से देशी पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद हुई। ट्रैफिक उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को बताया कि वह हेड कांस्टेबल सचिन मलिक और धीरेंद्र कुमार के साथ फिल्म सिटी फुटओवर ब्रिज के नीचे ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी कार दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक पीछे हटकर भागने लगा। पीछा करने पर वह कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने स्टंट वीडियो को वायरल करने पर प्राथमिकी
नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी के पास थार कार से स्टंट का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा प्रसारित किए जाने के मामले में सेक्टर-126 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो कई महीने पुराना है। आरोप है कि कुछ लोगों ने वीडियो में काट-छांट और एडिटिंग कर उसे अलग तरीके से सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट और हैंडल से प्रसारित किया। एडीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद उसकी वास्तविकता की जांच की गई। अब पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले अकाउंट संचालकों की पहचान कर रही है

कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप चोरी
नोएडा। सेक्टर-121 सर्विस रोड पर कार खड़ी कर मोमोज लेने गए दो युवकों की कार से चोर दो लैपटॉप ले उड़े। ग्रेटर नोएडा निवासी नवीन ने फेज-3 थाना पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त मुकेश के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों ने कार सड़क किनारे खड़ी की और मोमोज लेने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। अंदर रखे दोनों लैपटॉप गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी दीक्षा सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
पीजी के कमरे से लैपटॉप और टैबलेट गायब
नोएडा। सेक्टर-71 स्थित पीजी के कमरे से लैपटॉप और टैबलेट चोरी होने का मामला सामने आया है। बाराबंकी निवासी ओम भल्ला एक निजी कंपनी में काम करते हैं और सेक्टर-71 स्थित सी-23 के पीजी में रहते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर की शाम जब वह कमरे पर लौटे तो दरवाजे का ताला खुला हुआ था। अंदर जाकर सामान देखा तो लैपटॉप और टैबलेट नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना फेज-3 थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।


चोरी की बाइक बेचने निकले युवक और नाबालिग पकड़े
नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। आरोपी की पहचान छलेरा निवासी लखन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टीम सेक्टर-27 तिकोना पार्क के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी में लखन के पास चाकू मिला और बाइक भी चोरी की निकली। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक करीब एक महीने पहले हरौला के पास से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed