{"_id":"6ab52b0d9b9e7bddca07b82b","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4759979-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मैकबुक-आईपैड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मैकबुक-आईपैड बरामद
विज्ञापन
- कोतवाली फेज 2 पुलिस ने शमशान घाट के पास से दबोचा
- वाहन का शीशा तोड़कर सामान चोरी और मोबाइल छीनने की बात कबूली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी राजू सक्सेना उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एप्पल मैकबुक, आईपैड, 1210 रुपये नकद, तमंचा कारतूस बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी शमशान घाट के पास मेट्रो लाइन के नीचे से की गई।
एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के नगासी गांव निवासी राजू सक्सेना उर्फ टीटू (23) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के मकनपुर में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बदायूं और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जून 2026 में एल्डिको, सेक्टर-93 और गेझा गांव के पास खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर उसने बैग चोरी किया था। बैग में मैकबुक और आईपैड रखे थे। पुलिस ने दोनों उपकरणों को इसी मामले से संबंधित बताया है। आरोपी ने अगस्त 2025 में साथियों के साथ सेक्टर-85 में कंपनी के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी करने की बात भी बताई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने और पकड़े जाने पर लोगों को डराने के लिए तमंचा रखता था। आरोपी के खिलाफ फेस-2 थाने में वर्ष 2025 और 2026 के कई मुकदमे दर्ज हैं।