फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: कार में बैठते ही बदली नीयत... एसी दिलाने के बहाने छात्रा से छेड़खानी

Tue, 12 May 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
gsfd
- इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, एसी दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया था आरोपी
विज्ञापन

- सस्ती AC का झांसा… कार में छात्रा के साथ बदसलूकी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, एसी दिलाने का लालच और फिर चलती कार में हैवानियत की कोशिश। ग्रेटर नोएडा में एक छात्रा के साथ हुई इस वारदात ने सोशल मीडिया पर होने वाली पहचान के खतरनाक पहलू को फिर उजागर कर दिया। सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी छात्र ने छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली निवासी युवती हाल ही में बीटा-2 क्षेत्र के एक सेक्टर में किराये पर रहने आई थी। वह नॉलेज पार्क स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीफार्मा की छात्रा है। आरोप है कि युवती की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से जलपुरा गांव निवासी अंशुल तंवर नाम के युवक से हुई थी। युवक भी उसी विश्वविद्यालय में विधि का छात्र है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। गर्मी के चलते युवती कमरे में एसी लगवाना चाहती थी। इस पर आरोपी ने परिचित दुकानदार से कम कीमत में एसी दिलाने का भरोसा दिलाया। 8 मई की शाम आरोपी अपनी कार लेकर उसके घर पहुंचा। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। वह युवती को दुकान ले जाने की बात कहकर अपने साथ बैठाकर ले गया। युवक उसे अल्फा-2 से सेक्टर-148 की ओर सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार रोककर उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपी का डटकर विरोध किया । इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए उसे नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। सोमवार को पीड़ि़ता पिता के साथ बीटा-2 कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed