{"_id":"6afc474d99d55c45de04c2f1","slug":"gsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112258-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठेकेदार व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठेकेदार व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
ठेकेदार व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप
-नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने 5 नामजद समेत छह पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाने में एक युवक ने ठेकेदार और उसके परिजनों पर मारपीट करने, प्लॉट पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी छोटू चौधरी ने केस दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी रेश्म के नाम तुगलपुर में दो प्लॉट हैं। कमल नारायण, विकास पांडेय व आदि ने सांठगांठ कर निर्माण का ठेका अजय लोहिया को दिलवा दिया। विश्वास में आकर उन्होंने ठेकेदार को एक करोड़ से अधिक का भुगतान कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार ने तय समय के अंदर निर्माण पूरा नहीं किया। साथ ही घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया। आरोप है कि एक नवंबर को जब वो साइट पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अजय कुमार व उनकी पत्नी मनीषा निवासी मोहियापुर, उनका बेटा जय लोहिया के अलावा अनिल, सागर और एक बाउंसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।