फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

आरडब्ल्यूए कोना : सेंचुरी में 13वीं बार पवन यादव पैनल की हुई विजयी

Sun, 07 Jun 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
gsfd
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-100 सेंचुरी अपार्टमेंट में रविवार को संपन्न हुए एओए चुनाव में लगातार 13वीं बार पवन यादव के पैनल ने जीत दर्ज की। सोसाइटी के लोगों ने एकतरफा पवन यादव के पैनल को विजयी बनाया। सोसाइटी में चुनाव अधिकारी जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह और लवेश सिसोदिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में 282 सदस्यों में से 213 सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद मतों की गिनती करके विजेताओं की घोषणा की गई। चुनाव में सर्वाधिक पवन यादव ने 120 मत प्राप्त किए। इस तरह क्रम से दिलीप मिश्रा, आलोकश कुमार यादव, सुनील शिशोदिया, मदन कुमार शर्मा, विनोद कुमार टमटा, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा, रिशु चोपड़ा और प्रदीप तिवारी विजयी हुई। अब दस सदस्यों की कमेटी एओए के पदाधिकारियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed