फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdf

Noida News: 257 करोड़ रुपये से बनेगा यमुना प्राधिकरण का कार्यालय, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Wed, 29 Apr 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
gsdf
257 करोड़ रुपये से बनेगा यमुना प्राधिकरण का कार्यालय, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

- करीब 30 महीने में सेक्टर-18 में बनाया जाना पांच मंजिला प्रशासनिक भवन
- वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में ओमेगा-1 में चल रहा अस्थाई कार्यालय

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यीडा अपने गठन के 25 साल पूरे कर चुका है। प्राधिकरण अब अपने स्थाई प्रशासनिक कार्यालय में शिफ्ट होने पर काम करेगा। इसके लिए 257 करोड़ रुपये खर्च कर यमुना सिटी के ही सेक्टर-18 में यमुना प्राधिकरण का कार्यालय 27,800 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।
यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक अगले महीने के अंत तक निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया जाएगा। इससे 30 महीने में निर्माण का काम पूरा हो सके। पिछले दिनों पूर्व में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन के डिजाइन में बदलाव के प्रस्ताव के चलते इसमें देरी हुई। प्राधिकरण की योजना है कि प्रशासनिक भवन के साथ बैठकों व अन्य आयोजन के लिए एक ऑडिटोरियम के अलावा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं। यहां करीब 700 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासनिक भवन के लिए सेक्टर-18 में जमीन आरक्षित की गई है। प्राधिकरण की योजना है कि 2028 के अंत तक यहां कार्यालय शिफ़्ट कर लिया जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 में जो अस्थाई कार्यालय संचालित है। यहां से यमुना सिटी की दूरी करीब आठ किमी है। वहीं प्रमुख सेक्टरों तक पहुंचने के लिए करीब 20 किमी से अधिक दूरी तय करनी होती है। इससे प्रभावी रूप से विकास कार्य की निगरानी भी नहीं हो पाती है। बेहतर काम और निगरानी के लिए पूर्व में यीडा ने एक साइट ऑफिस सेक्टर-22डी में बनाया था। यहां जीएम प्लानिंग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के भी बैठने की व्यवस्था की गई। हालांकि यह कार्यालय पूरी तरह विफल ही रहा। कोई अधिकारी यहां नहीं बैठता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहेगी बैठने की योजना
भूतल - रिसेप्शन, कॉर्पोरेट रिलेशन, पुलिस, मार्केटिंग और सिस्टम विभाग।
प्रथम तल - संपत्ति और अकाउंट्स।
द्वितीय तल - लैंड और इंडस्ट्री।
तृतीय तल - परियोजना व वर्क सर्किल।
चतुर्थ तल - नियोजन और विधि विभाग।
पंचम तल - सीईओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed