{"_id":"6aa806107ae81e3f35071a47","slug":"gsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4723366-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर चार लोगों से 52 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर चार लोगों से 52 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर चार लोगों से 52 लाख की साइबर ठगी
- अलग अलग तरीके से की गई ठगी, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने चार लोगों से करीब 52.77 लाख रुपये ठग लिए। अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने कभी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रकम निवेश कराई तो कभी टैक्स, मार्जिन मनी और कन्वर्जन चार्ज के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराई। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 पुलिस ने चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्रेटर नोएडा निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि अक्टूबर 2024 में ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के संबंध में एक शख्स ने फोन किया था। उन्होंने 18 अक्टूबर से ट्रेडिंग शुरू की। शुरुआती दौर में दो बार रकम वापस मिलने से उन्हें प्लेटफॉर्म पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने मार्जिन मनी, टैक्स और डॉलर-रुपये कन्वर्जन चार्ज के नाम पर रकम जमा करानी शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म का नाम भी बदलकर ट्रेड-इन कर दिया गया। पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कई बार में 30 लाख रुपये से अधिक की रकम भेज दी।
वहीं नोएडा निवासी दूसरे शख्स से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करीब 10.40 लाख रुपये की ठगी की गई। वेबसाइट पर उन्हें मुनाफे के साथ रकम निकालने योग्य बैलेंस दिखाई देता था। रकम निकालने की कोशिश करने पर निकासी को बार-बार रोक दिया गया। केवल पांच हजार रुपये ही निकल सके। शिकायत के अनुसार निवेश के दौरान श्रिद्धि श्रेयस मुन्नोट और अनीता नाम की महिलाओं से संपर्क कराया गया।
विज्ञापन
इसी तरह से तीसरे युवक से 5.50 लाख की साइबर ठगी की गई। आरोप है कि ठगों ने झूठे और भ्रामक प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते से धीरे-धीरे 5.50 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करा लिए। वहीं सेक्टर-22 निवासी एक शख्स और उनकी पत्नी के चार बैंक खातों से 6.83 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। पीड़ित के अनुसार उन्हें आईजीएल के नाम से एसएमएस मिला था, जिसमें मोबाइल नंबर और व्हाट्सऐप संपर्क दिए गए थे। इन नंबरों पर संपर्क करने के बाद उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।