{"_id":"6297cfde4d3e625a2a612109","slug":"ground-breaking-ceremony-will-also-be-held-in-noida-noida-news-noi651886288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: नोएडा में भी होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: नोएडा में भी होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
सार
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि जिला स्तर का कार्यक्रम नोएडा के इंदिरा गांधी कला केेन्द्र में आयोजित होगा। जहां पर 66 कंपनियों को बुलाया गया है। जो तीन करोड़ से कम निवेश कर रही है। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का एक कार्यक्रम गौतमबुद्ध नगर में भी जिला स्तर पर होगा। जहां तीन करोड़ रुपये से कम के निवेशकों के साथ जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है। प्रशासन ने कार्यक्रम की इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र में यह कार्यक्रम होगा। जहां पर लखनऊ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन जून को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। जहां प्रदेश भर में सैकड़ों कंपनियां 75000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश की जानकारी देंगी इनमें अकेले गौतमबुद्घ नगर में 221 कंपनियां 27 हजार करोड़ का निवेश कर रही है। इनमें 155 कंपनियों तीन करोड़ से अधिक का निवेश कर रही है। इन सभी कंपनियों को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। वहीं गौतमबुद्घ नगर से 100 कंपनियों कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
वहीं तीन करोड़ से कम निवेश कर रही कंपनियों का कार्यक्रम जिला स्तर पर होगा। वहां लखनऊ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि जिला स्तर का कार्यक्रम नोएडा के इंदिरा गांधी कला केेन्द्र में आयोजित होगा। जहां पर 66 कंपनियों को बुलाया गया है। जो तीन करोड़ से कम निवेश कर रही है। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी, सीडीओ और तीनों प्राधिकरण व यूपीसीडा के अफसरों को भी निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम में कंपनियों को प्रतीक चिन्ह और ओडीओपी के तहत बना एक उत्पाद उपहार दिया जाएगा। जो शासन स्तर से आएगा।
10 हजार करोड़ की परियोजना प्रस्तुत करेगा यीडा
यमुना एक्सप्रसे-वे प्राधिकरण (यीडा) लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं को लांच करेगा। इसमें इन कंपनियों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इन 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बड़ी संख्या में रोजगार बढ़ेंगे।
लखनऊ में 3 जून को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में यमुना प्राधिकरण ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी की हुई है। इस योजना में उन कंपनियों को शामिल किया जाएगा, जिनका नक्शा पास हो चुका हो। प्राधिकरण की ओर से शासन को भेजी गई सूची में सूर्या ग्लोबल फेलिक्स फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड, हंस वाहिनी शिक्षा समिति, नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर, नर्सी मोंजी इंस्टीट्यूट, एवरी डेनिसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सचेरोम प्रालि, एमटेंडी लिमिटेड, मेडिकल डिवाइस पार्क आदि शामिल हैं। इसमें एवरी डेनिसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की औद्योगिक इकाई का निर्माण पूरा हो चुका है।
अपैरल पार्क के 27 भूखंडों का लीज प्लान जारी
यीडा ने अपैरल पार्क में 27 भूखंडों का लीज प्लान जारी कर दिया गया है। इस परियोजना में 82 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इस पार्क की अंदरूनी सड़कों का निर्माण चल रहा है। 45 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसमें दो महीने में काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बिजलीघरों का निर्माण भी चल रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने वाली परियोजनाओं से 10138 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसके लिए करीब 700 एकड़ जमीन आवंटित हुई है। इस समारोह में जेवर एयरपोर्ट का मॉडल भी रखा जाएगा। ग्रेटर नोएडा से इस मॉडल को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
दो कंपनियों को क्रियाशील प्रमाणपत्र जारी किया
यमुना प्राधिकरण ने दो कंपनियों को क्रियाशील प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इसमें वीवो और एवरी डेनिसन शामिल है। इसके अलावा 220 केवी क्षमता के दो बिजलीघर, एक बिजलीघर की क्षमता वृद्धि और 220 केवीए की एक लाइन का काम भी होना है।