फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Groom's father's Rs 4 lakh stolen from marriage ceremony

विवाह समारोह से दूल्हे के पिता के 4 लाख रुपये चोरी

Sat, 11 Dec 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Groom's father's Rs 4 lakh stolen from marriage ceremony
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित मैरिज होम में आयोजित विवाह समारोह से दूल्हे के पिता के 4 लाख रुपये चोरी हो गए। दो आरोपियों ने मात्र एक मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। समारोह में नोटों भरा बैग चुराते और फरार होते आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। जापानी कंपनी के सेल्स व मार्केटिंग मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ग्रेनो की एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी निवासी मोहित बंसल एक जापानी कंपनी में सेल्स व मार्केटिंग मैनेजर हैं। इसी 5 दिसंबर को उनकी बहन का विवाह बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित अवध ग्रींस मैरिज होम में संपन्न हुआ। विवाह समारोह में रात लगभग 11 बजे दो युवक दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर फरार हो गए। बैग में लगभग चार लाख रुपये थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो आरोपियों ने बैग चोरी किया है और तेजी से मैरिज होम से निकलकर फरार हो गए हैं। जिस आरोपी ने बैग चोरी किया उसने काले रंग के कपड़े पहने थे। वह पहले दूल्हे के पिता के बराबर में बैठा और फिर मौका मिलते ही बैग लेकर पीछे के गेट से अपने साथी के साथ फरार हो गया। बीटा-2 थाना प्रभारी के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed