फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grievances resolved at 'Nidhi Aapke Nikat 2.0'

Noida News: निधि आपके निकट 2.0 में शिकायतों का हुआ निस्तारण

Mon, 27 Jul 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Grievances resolved at 'Nidhi Aapke Nikat 2.0'
निधि आपके निकट 2.0 में शिकायतों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को निधि आपके निकट 2.0 अभियान चलाया। यह कार्यक्रम सेक्टर-62 स्थित हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में हुआ। इसमें 135 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें 17 नियोक्ता भी शामिल थे। 115 कर्मचारियों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भविष्य निधि संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान करना था। विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कर्मचारियों की यूएएन, जीवन प्रमाण पत्र, प्रोफाइल अपडेट और ई-नॉमिनेशन जैसी समस्याओं के लिए सहायता डेस्क लगाई गईं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुयश पांडेय ने नई ईपीएफ योजना, विश्वास-2026 और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निष्क्रिय पीएफ खातों के बारे में भी जागरूक किया। जानकारी वीडियो और संवाद के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed