फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's direction received Jagmohan Dalmia Award

Noida News: ग्रेनो के निर्देश को मिला जगमोहन डालमिया पुरस्कार

Thu, 25 Jan 2024 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Greno's direction received Jagmohan Dalmia Award
फोटो:::
विज्ञापन

ग्रेनो के निर्देश को मिला जगमोहन डालमिया पुरस्कार


- विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ एक पारी में लिए थे दस विकेट
- बीसीसीआई ने हैदराबाद में आयोजित नमन पुरस्कार समारोह में दिया सम्मान
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सादोंपुर गांव निवासी क्रिकेटर निर्देश बैसोया को जगमोहन डालमिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बीसीसीआई ने हैदराबाद में आयोजित नमन पुरस्कार समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया। निर्देश ने 2019-20 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पांच मैचों में सर्वाधिक 42 विकेट हासिल किए थे। साथ ही नागालैंड के खिलाफ एक पारी में दस विकेट प्राप्त किए थे।उनके गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।
टेस्ट व फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक पारी में दस विकेट लेने वाले भारतीयों में निर्देश का सातवां स्थान हैं। विजय मर्चेंट ट्रॉफी में मेघालय की तरफ से खेलते हुए निर्देश ने नागालैंड के खिलाफ एक पारी में दस विकेट हासिल कर टेस्ट व फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान बनाया था। इस सीजन में उन्होंने ने पांच मैचों में 42 विकेट हासिल किए थे। वहीं मिजोरम के खिलाफ पहली पारी में छह व दूसरी पारी में नौ बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। निर्देश राइट आर्म ऑफ स्पिन के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं।
विज्ञापन

---------------
पिता प्राधिकरण में हैं चालक
निर्देश ने 2014 में खेलना शुरू किया था। पिता रामवीर सिंह नोएडा विकास प्राधिकरण चालक हैं। और मां बाला देवी गृहणी हैं। बड़े भाई नागेश बैसोया गांव में किसानी करते हैं। पांच भाई-बहन में निर्देश सबसे छोटे हैं। पिता ने माली हालत ठीक न होने पर भी निर्देश को 2014 में मेरठ कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में भेजा था। वह अब भी वहां क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जगमोहन डालमिया पुरस्कार
जगमोहन डालमिया कोलकाता शहर में भारतीय क्रिकेट प्रशासक और व्यवसायी थे। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 26 वें अध्यक्ष रहे और साथ-साथ बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। उनकी याद में ही क्रिकेटरों को जगमोहन डालमिया पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed