फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's cricket stadium can become Manipur team's home ground

सभी केंद्राें के ध्यानार्थ::: मणिपुर टीम का होम ग्राउंड बन सकता है ग्रेनो का क्रिकेट स्टेडियम

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Greno's cricket stadium can become Manipur team's home ground
फोटो:--------------
विज्ञापन

मणिपुर टीम का होम ग्राउंड बन सकता है ग्रेनो का क्रिकेट स्टेडियम

-बीसीसीआई के माध्यम से मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से किया संपर्क
-प्राधिकरण ने दी हरी झंडी, बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद ग्रेनो आएगी मणिपुर टीम
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मणिपुर क्रिकेट टीम का होम ग्राउंड बन सकता है। मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई के माध्यम से ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क किया है। प्राधिकरण ने इस पर सहमति दे दी है और अब बीसीसीआई का फैसला आना बाकी है। उम्मीद है कि जल्द ही मणिपुर टीम ग्रेनो के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचेगी और इसके बाद वहां पर रणजी मैच भी खेल सकती है।
हिंसा के कारण मणिपुर में क्रिकेट भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इससे रणजी स्तर के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इस पर मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से संपर्क किया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास आवेदन किया गया। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि जल्द ही बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद मणिपुर की टीम यहां पर अभ्यास करने आ सकती है। 10 अगस्त से 45 दिन का अभ्यास शिविर प्रस्तावित है। पिछले वर्ष भी मणिपुर टीम यहां करीब 15 दिन का अभ्यास शिविर लगा चुकी है। टीम को स्टेडियम काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

-------------
अफगानिस्तान टीम बना चुकी है होम ग्राउंड
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी ग्रेटर नोएडा स्थित इस स्टेडियम को दो बार अपना होम ग्राउंड बना चुका है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग पर ही ग्रेटर नोएडा स्टेडियम को आईसीसी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दर्जा मिला था। अफगानिस्तान ने यहां पर टी-20 विश्व कप की तैयारी करने के साथ-साथ आयरलैंड के साथ अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मणिपुर के हालात के कारण वहां की टीम तैयारी नहीं कर पा रही है। ग्रेनो स्टेडियम में मणिपुर टीम अभ्यास करने आ सकती है। यहां पर रणजी मैच भी खेल सकती है। इस संबंध में बीसीसीआई से जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।
हरे कृष्णा, स्पोर्ट्स मैनेजर, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article