फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's Bhavya and Riya entered the quarter finals

Noida News: ग्रेनो के भव्य और रिया ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Sat, 23 Mar 2024 04:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
Greno's Bhavya and Riya entered the quarter finals
फोटो --
विज्ञापन

भव्य और रिया ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
- सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन सौ से अधिक मुकाबले
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो के सादोपुर अकादमी के भव्य प्रताप और रिया ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भव्य प्रताप ने दो मुकाबले जीते, उन्होंने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के गोबिन रीमो को हराया। वहीं, रिया ने एक मुकाबला जीता और शुक्रवार को उत्तराखंड की बॉक्सर के न आने के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल के लिए बाई मिल गई। चैंपियनशिप में शुक्रवार को भी सौ से अधिक मुकाबले हुए।
बॉक्सिंग फेडरेशन के सचिव प्रवेश कुमार और कोच प्रमोद कुमार ने बताया कि सब जूनियर नेशनल बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में पहली बार जिले के बॉक्सर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों बॉक्सर प्रतियोगिता में मेडल हासिल करेंगे। इसके अलावा चैंपियनशिप में यूपी टीम की गोरखपुर की मुस्कान, जागृति यादव और चांदनी मौर्य ने प्री क्वार्टर फाइनल दौर का पहला मुकाबला जीत लिया है। अन्य मुकाबलों में मणिपुर के थकचम ने तेलंगाना की कमल्लाचरण, यूपी के आदित्य ने उत्तराखंड के किशोर मौर्य, राजस्थान के हैदरअली खान ने झारखंड के बादल कुमार, बंगाल के देव अंश दास ने महाराष्ट्र के स्पंदन को, उत्तराखंड के नैतिक प्रसाद ने हिमाचल प्रदेश के कार्तिक को, आंध्रप्रदेश के सबरप्पू ने केरला की एबिन, मणिपुर के कुंदुम ने तेलंगाना के बोरा श्रीकांत यादव को, लद्दाख के अफियत असमत ने गुजरात के ओम पटेल को, बंगाल के सम्मन कुमार ने मेघालय के दिरंग संगमा और दिल्ली के रॉकी ने जम्मू कश्मीर के अजहर अली को हराया। इस अवसर पर इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन के सुएल, यूपी बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार, कोच सोनम और धीरज कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----

जम्मू कश्मीर की टीम भी दिखा रही जौहर
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जम्मू कश्मीर की टीम कोच अविनाश कुमार और मैनेजर रसमीत कौर के साथ पहुंची है। कोच धीरज कुमारी का का कहना है कि उन्होंने बच्चों से बात की है। धारा-370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के बच्चों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि वह राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शिरकत कर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के उमर फारुख, अजहर अली और मोहम्मद मसूद ने अपने मुकाबले जीत लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed