फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno West Metro moved on Central verge

सेंट्रल वर्ज से गुजरेगी ग्रेनो वेस्ट मेट्रो

Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Greno West Metro moved on Central verge
नोएडा-ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को देखते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, एनएमआरसी व आईजीएल के अधिकारीगण। - फोटो : Grnoida
सेंट्रल वर्ज से गुजरेगी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो का अलाइनमेंट तय हो गया है। ये सेंट्रल वर्ज से गुजरेगी। सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एनएमआरसी की टीम ने इसका सर्वे कर सेंट्रल वर्ज पर रूट बनाने में आने वाली बाधाओं को भी देखा। साथ ही इनको समयबद्ध तरीके से हल करने पर चर्चा हुई। रूट का काम मौके पर शुरू होने में करीब 6 माह लग जाएंगे। दोनों प्राधिकरणों की कोशिश मेट्रो को 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू करने की है। टीम ने बिजली पोल, सीवर, पानी और आईजीएल की गैस पाइपलाइन का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है।

दरअसल, नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 तक करीब 15 किमी लंबा ट्रैक बनना है। इसको बनाने में करीब 2682 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में सेक्टर-71 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 तक मेट्रो प्रस्तावित है। यह 9.155 किमी लंबा ट्रैक होगा और इसे बनाने में करीब 1521 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें ग्रेटर नोएडा को 235 करोड़ रुपये देने होंगे। बाकी करीब 1286 करोड़ रुपये नोएडा और भारत सरकार से मिलने हैं। पहले फेज में नोएडा के सेक्टर-71 के बाद पहला स्टेशन सेक्टर-120 में बनेगा। इसके बाद सेक्टर-123, ग्रेनो वेस्ट का सेक्टर-4, सेक्टर-16 बी के बाद सेक्टर-2 अंतिम स्टेशन होगा। यह भी एलिवेटेड मेट्रो होगी और सेंट्रल वर्ज से गुजरेगी। सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर, उद्यान, सिविल व इलेक्ट्रिक सेल के इंजीनियर और आईजीएल व एनएमआरसी के अधिकारियों ने करीब 6 किमी लंबे रोड पर पैदल चलकर अड़चनों को देखा। साथ ही उनको नोट किया और मौके पर काम शुरू होने से पहले इन्हें दूर करने का विकल्प भी तलाशा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed