फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greno soon become a data center

डाटा सेंटर का हब बनने की राह पर ग्रेनो

Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
greno soon become a data center
डाटा सेंटर का हब बनने की राह पर ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो आने वाले दिनों में डाटा सेंटर हब के रूप में उभरेगा। इसकी झलक सोमवार को नोएडा के शिल्प हाट में आयोजित यूपी दिवस में दिखी। यहां प्रदेश के दो बड़े डाटा सेंटरों (हीरानंदानी ग्रुप व जापान का एनटीटी लि.) की डिजाइन भी प्रस्तुत की गई। जो कि ग्रेनो में ही बनने जा रहे हैं। हीरानंदानी ग्रुप ने 20 एकड़ जमीन खरीदी है, जिसमें करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जबकि जापान के एनटीटी लि. ने छह एकड़ जमीन खरीदी है। यह कंपनी करीब 1000 करोड़ का निवेश करेगी। इन दोनों से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। आने वाले दिनों में डाटा सेंटर से जुड़ीं कुछ और भी कंपनियां ग्रेटर नोएडा आ सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में भी ग्रेटर नोएडा ने पहचान बना ली है। एलजी, हायर, ओप्पो, वीवो, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, यामहा जैसी कंपनियां यहां उत्पादन कर रही हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग के बारे में जानकारी दी। साथ ही औद्योगिक विस्तार के बारे में भी बताया। सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्राधिकरण में करीब 6000 करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश हुआ था। वित्तीय वर्ष 2019-20 में करीब 8347 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। 2020-21 में अब तक 8302 करोड़ का निवेश हो चुका है। 31 मार्च तक 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश की सीमा को पार करने का लक्ष्य है। इसका चार्ट भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed