फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno-Kherli road will be four lanes, a divider will be built

Noida News: चार लेन की होगी ग्रेनो-खेरली रोड, बनेगा डिवाइडर

Sun, 31 Aug 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Greno-Kherli road will be four lanes, a divider will be built
-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सीआरआरआई की रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

-अभी दो लेन की है सड़क, जाम लगने के साथ ही आए दिन होते रहते हैं दर्दनाक हादसे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के सिरसा गोल चक्कर से खेरली तिराहे के बीच सड़क को चार लेन का किया जाएगा। साथ ही डिवाइडर लगाकर सड़क को दो भाग में बांटा जाएगा। प्राधिकरण ने केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी सड़क दो लेन की है। उस पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। साथ ही जाम की समस्या आम हो गई है।

ग्रेटर नोएडा से खेरली तिराहे तक दो लेन सड़क बनी है। जो ग्रेटर नोएडा को दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से जोड़ती है। बड़ी संख्या में लोग सड़क का प्रयोग करते है, लेकिन दो लेन की होने के कारण सड़क पर आए दिन जाम लगता है। सड़क कई गांवों से निकलती है। वहां भी जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंद्राबाद, ककोड़, झाझर आदि को जोड़ने वाली इस रास्ते की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण ने सीआरआरआई से सर्वे कराया था। ताकि जाम व हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए भी इस सड़क को चौड़ा करने की योजना है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि सीआरआरआई की रिपोर्ट मिल गई है। सिरसा गोल चक्कर से खेरली तिराहे तक करीब 7.2 किमी की सड़क है। जिसको चौड़ा कर चार लेन का किया जाएगा। योजना पर काम शुरू हो गया है। सीआरआरआई ने सड़क पर डिवाइडर बनाने का भी सुझाव दिया है। ताकि जाम व हादसों को रोका जा सके। सीआरआरआई के सुझावों पर उच्च अफसरों की अनुमति मिलने के बाद निविदा निकालने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed