फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno authority will provide facility to the allottees sitting at home

आवंटियों को घर बैठे सुविधा दिलाएगा ग्रेनो प्राधिकरण

Tue, 22 Feb 2022 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Greno authority will provide facility to the allottees sitting at home
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को आवंटियों का आधार प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) करने की अनुमति दे दी है। प्राधिकरण आवंटियों के आधार प्रमाणीकरण करने के बाद सभी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर सकेगा। अपने आवंटियों का आधार प्रमाणीकरण की अनुमति प्राप्त करने वाला ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला प्राधिकरण बन गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण आवंटियों को हर सुविधा घर बैठे प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। औद्योगिक सेक्टरों के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट जैसी सेवाएं ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं। वहीं कुछ ऐसी सेवाएं हैं, जिनकी ऑनलाइन सुविधा शुरू करने से पहले सही आवंटी होने की पुख्ता पहचान जरूरी है। मसलन, किसी संपत्ति के ऑनलाइन ट्रांसफर की अनुमति देने से पहले प्राधिकरण आधार प्रमाणीकरण से यह सुनिश्चित कर लेगा, कि संपत्ति का ट्रांसफर आवंटी ही कर रहा है। इससे खरीदार का भी सत्यापन किया जा सकेगा। इसी तरह मोर्टगेज परमिशन, लीज डीड कराने की अनुमति जैसी सेवाओं के लिए आवंटी का वेरीफिकेशन जरूरी है। इसके लिए आधार प्रमाणीकरण सबसे कारगर तरीका है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय में आवेदन कर दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार से सहमति मिल जाने के बाद मंत्रालय ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को आवंटियों के आधार ऑथेंटिकेशन करने की अनुमति दे दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यह उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश का पहला प्राधिकरण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने पर मिलेगा लिंक, ओटीपी से होगा वेरिफाई
प्राधिकरण की वेबसाइट पर आवंटी सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकेगा। ऑनलाइन आवेदन करने पर उसे प्राधिकरण से लिंक प्राप्त होगा। आधार नंबर व ओटीपी के जरिये आवंटी के वेरिफाई होने के उपरांत उसे ये सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। आधार प्रमाणीकरण के बाद क्रेता व विक्रेता दोनों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए प्राधिकरण दफ्तर नहीं आना पड़ेगा।
घर बैठे ये सेवाएं मिल सकेंगी
बिल्डिंग प्लान अप्रूवल, पानी व सीवर कनेक्शन, फंक्शनल सर्टिफिकेट, नो ड्यूज सर्टिफिकेट, मोर्टगेज सर्टिफिकेट, मोर्टगेट परमिशन, मैप सरेंडर सर्टिफिकेट, एड्रेस चेंज, लीज डीड का टाइम एक्सटेंशन, वन टाइम पेमेंट, टाइम एक्सटेंशन ऑफ कंस्ट्रक्शन, डुप्लीकेट पेपर जारी करना, रेस्टोरेशन ऑफ अलॉटमेंट, रेंट परमिशन, नाम परिवर्तन, पजेशन लेना, डाइरेक्टर्स में बदलाव, पेमेंट का री-शेड्यूलमेंट, टाइम एक्सटेंशन फॉर लीज डीड, परमिशन ऑफ कॉमर्शियल एक्टीविटी, प्लॉट को सरेंडर करना, लैंड अलॉटमेंट, नाम जुड़वाना, केवाईए (नो योर अलॉटी ) कराने आदि सेवाएं शीघ्र ऑनलाइन प्रदान करने की कोशिश करेगा।

आधार ऑथेंटिकेशन की अनुमति प्राप्त होना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आवंटियों के लिए बड़ी राहत की बात है। अब प्राधिकरण आवंटियों को सभी सेवाएं ऑनलाइन दिला सकेगा। आवंटियों को भी अपनी संपत्ति से जुड़े किसी कार्य के लिए प्राधिकरण के दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। सभी ऑनलाइन सेवाएं जल्द उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।- नरेंद्र भूषण, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed