फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida young man dead body found outside his car cng cylinder was kept on him police suspect murder

ग्रेटर नोएडा: दोस्तों के साथ घूमने निकला अगले दिन कार के बाहर मिला शव, सचिन के सीने पर रखा था गाड़ी का सिलिंडर

Wed, 01 Mar 2023 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Mar 2023 01:30 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सचिन कल शाम को अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था और आज सुबह उसका शव कार के बाहर मिला। उसके शव के ऊपर कार का सीएनजी सिलिंडर भी रखा हुआ था।

विज्ञापन
Greater Noida young man dead body found outside his car cng cylinder was kept on him police suspect murder
सचिन का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 151 स्थित कोंडली गांव निवासी सचिन( 24 ) पुत्र तेजवीर जेपी अमन सोसायटी के पीछे स्थित रोड पर कार के बगल में घायल पड़ा मिला। रात लगभग 2:30 बजे जेपी अमन सोसायटी के गार्डों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखकर पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कोंडली गांव निवासी जनक ने बताया कि उसका बड़ा भाई सचिन मंगलवार शाम 6:00 बजे सूरजपुर स्थित एक गैराज से अपनी कार लेने गया था। रात करीब 10:30 बजे सचिन ने अपनी पत्नी को कॉल कर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कोंडली के पास  ही फार्म हाउस में पार्टी करने गया है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा।

विज्ञापन

सचिन के सीने पर रखा था सीएनजी सिलिंडर

रात करीब 3:00 उसके परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि सचिन एक निजी अस्पताल में है, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन के भाई जनक ने बताया मौके पर सचिन कार से बाहर सड़क के किनारे पड़ा हुआ था और उसके सीने पर कार का सीएनजी सिलिंडर रखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन के माथे पर खरोच और मारपीट के निशान थे। उसका आरोप है कि सचिन को उसके तीन दोस्तों ने मार कर यहां फेंक दिया और दुर्घटना का खेल रचा। बुधवार सुबह मौके पर डीसीपी साद मियां खान, एसीपी, थाना प्रभारी और अन्य पहुंचे।


सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक जांच के लिए टीम ने पहुंचकर नमूने लिए। डीसीपी साद मियां खान का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed