{"_id":"68c5a38dd68b8239430dfecb","slug":"greater-noida-will-get-two-mini-buses-noida-news-c-23-1-lko1064-75015-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा को मिलेंगी दो मिनी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा को मिलेंगी दो मिनी बसें
विज्ञापन
एनटीपीसी दादरी से ग्रेटर नोएडा रूट पर होंगी संचालित, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रामीण यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने के लिए ग्रेटर नोएडा डिपो को जल्द ही दो नई मिनी बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों को विशेष रूप से दादरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रेटर नोएडा तक संचालित किया जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
शासन द्वारा जिले को कुल 10 मिनी बसें आवंटित की गई हैं, जिनमें से दो बसें ग्रेटर नोएडा डिपो को दिए जाने की संभावना है। फिलहाल ये बसें नोएडा डिपो को भेजी गई हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो ने पहले ही दो बसों की मांग शासन से की है। बसों के संचालन से जहां ग्रामीण यात्रियों को ग्रेटर नोएडा तक पहुंचना आसान होगा। परिवहन निगम की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इन बसों को एनटीपीसी, दादरी से ग्रेटर नोएडा रूट पर चलाया जाएगा। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है। बस न होने के चलते लोग मजबूरन प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे थे। इन बसों के आने से रोडवेज को राजस्व भी मिलेगा और यात्रियों को भी नियमित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।