Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida widow plot sale 40 lakh bank fraud daughter son in law

बेटी और दामाद ने ही अनपढ़ विधवा मां को लूटा: प्लॉट बिकवाकर नया खाता खुलवाया, धीरे-धीरे निकाले 40 लाख रुपये

Fri, 27 Nov 2026 08:19 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Nov 2026 08:19 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के मुबारिकपुर गांव की 60 वर्षीय विमला ने बेटी, दामाद, देवर और भतीजे पर प्लॉट की बिक्री के 35 से 40 लाख रुपये खाते से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नया बैंक खाता खुलवाकर उसकी पासबुक अपने पास रख ली गई और रकम ऑनलाइन निकाल ली गई। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
greater noida widow plot sale 40 lakh bank fraud daughter son in law
बुजुर्ग मां को बेटी और दामाद ने लूटा - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

अनपढ़ विधवा को भरोसे में लेकर प्लाट बिकवाने और उसकी बिक्री की पूरी रकम खाते से निकाल लेने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कोतवाली में गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर एक महिला की बेटी, दामाद, देवर और भतीजे के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

मीठी-मीठी बातों में फंस गईं विमला
मुबारिकपुर गांव की रहने वाली विमला (60) का आरोप है कि उनकी बेटी कोमल, दामाद नितिन निवासी गाजियाबाद, देवर नवाब और भतीजे नरेश निवासी दाउदपुर गांव ने मीठी बातों में फंसाकर उनके 6 प्रतिशत किसान आबादी के प्लाट को बिकवाने के लिए राजी कर लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिरों ने खुलवाया दूसरे बैंक में नया खाता
आरोपियों ने कहा कि खरीदार का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की गामा-2 शाखा में है। इसी वजह से उनका खाता भी उसी बैंक में खुलवाना होगा। जिससे रकम जल्दी ट्रांसफर हो सके। नया खाता खुलवाकर उसकी पासबुक नितिन और कोमल ने यह कहकर अपने पास रख ली कि बैनामे के बाद लौटा देंगे। करीब दो-तीन महीने बाद प्लाट की पूरी रकम विमला के खाते में आई। आरोपियों ने उन्हें साथ ले जाकर बैनामा खरीदार के नाम करा दिया। इसके बाद पासबुक मांगने पर नितिन बहाने बनाता रहा। कोमल कहती रही कि कागज घर में हैं और उसे पता नहीं नितिन कहां रखते हैं। आरोप है कि इस दौरान कई महीनों तक खाते से रकम निकाली जाती रही।

विज्ञापन

बैंक पहुंचीं तो खाता खाली
एक दिन विमला खुद बैंक पहुंचीं और नई पासबुक बनवाई। बैंक कर्मचारी ने बताया कि खाते में एक रुपया नहीं है। स्टेटमेंट निकलवाकर एक ग्राहक को दिखाया गया तो पता चला कि खाते में करीब 35 से 40 लाख रुपये जमा थे। यह रकम ऑनलाइन माध्यम से निकाल ली गई थी। बैंक रिकॉर्ड में खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर नितिन का निकला। 

शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी
विमला का कहना है कि न वह नंबर उनका है और न नितिन उनका बेटा है। विमला ने नितिन से बात की तो उसने कहा कि वह अनपढ़ हैं और बैंक के बारे में कुछ नहीं जानतीं। उसने कहा कि खाते से कुछ नहीं निकला और बैंक कर्मचारी झूठ बोल रहे होंगे। बाद में वह फोन उठाना बंद कर देता था। जब उन्होंने सख्ती से बैंक चलने को कहा तो नितिन गुस्से में बोला कि रकम में नवाब और नरेश भी बराबर के हिस्सेदार हैं। विमला ने पुलिस में शिकायत करने और सबको जेल भिजवाने की बात कही। आरोप है कि इस पर नितिन और कोमल ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आगे-पीछे रोने वाला कोई नहीं है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed