फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida West is preparing for a demonstration at Jantar Mantar for the Metro.

Noida News: मेट्रो के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में जुटा ग्रेनो वेस्ट

Thu, 09 Apr 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida West is preparing for a demonstration at Jantar Mantar for the Metro.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निवासी मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए अब 26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। एओए व निवासियों से नेफोवा के लोग संपर्क करके धरने को सफल बनाने के लिए अपील कर रहे हैं। नेफोवा महासचिव श्वेता भारती ने जानकारी दी कि धरने में सबसे अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। महिलाएं नुक्कड़ सभाएं सोसाइटी में कर रही हैं। सभा के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कम आबादी वाले इलाकों में मेट्रो मंजूर हो रही है लेकिन ग्रेनो वेस्ट की अनदेखी हो रही है। हम दिल्ली जाकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। निवासी दीपांकर कुमार ने उम्मीद जताई कि इस प्रदर्शन से मेट्रो विस्तार को जल्द मंजूरी मिलेगी और परियोजना पटरी पर आएगी। दो से तीन बसों से लोग जंतर-मंतर जाएंगे। इसके साथ ही निजी गड़ियों से भी लोग जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed