फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida The accused who broke the idols arrested the incident of being disturbed by the death of aunt and illness of other relatives

ग्रेटर नोएडा: मूर्तियां खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाची की मौत और अन्य परिजन की बीमारी से परेशान होकर की वारदात

Tue, 24 May 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 24 May 2022 09:51 PM IST
सार

सेक्टर-37 निवासी विनोद उर्फ भूरा मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। आरोपी अपने पारिवारिक सदस्यों की बीमारी को लेकर लगातार पूजा पाठ कर रहा था। परिजनों को स्वास्थ्य लाभ न मिलने और चाची की मृत्यु होने से क्षुब्ध हो गया था और उसने छैनी-हथौड़े से मूर्ति खंडित कर दीं।

विज्ञापन
Greater Noida The accused who broke the idols arrested the incident of being disturbed by the death of aunt and illness of other relatives
आरोपी ने मंदिर में मूर्तियां कर दी थीं खंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-37 में मूर्तियां खंडित करने वाले आरोपी को बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके परिवार के दो-तीन सदस्य बीमार हैं। वह उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दो-तीन साल से पूजा कर रहा था। इसी बीच उसकी चाची की मृत्यु हो गई। इससे परेशान होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार को सेक्टर- 37 के लोगों ने मंदिर में मूर्तियां तोड़ने की शिकायत की थी। मूर्ति तोड़ने के बाद सेक्टर के लोगों में भी रोष व्याप्त था। पुलिस ने एक महिला के बताए हुलिए और सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान सेक्टर-37 निवासी विनोद उर्फ भूरा के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। आरोपी अपने पारिवारिक सदस्यों की बीमारी को लेकर भगवान से मन्नत मांगते हुए लगातार पूजा पाठ कर रहा था। परिजनों को स्वास्थ्य लाभ न मिलने और चाची की मृत्यु होने से क्षुब्ध हो गया था और उसने छैनी-हथौड़े से मूर्ति खंडित कर दीं।

ज्ञानवापी प्रकरण पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

कासना थाना पुलिस ने बताया कि 17 मई को अलीउर रहमान नाम के आरोपी ने अपने ट्विटर हैंडल से ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पोस्ट की थी। इस पोस्ट से दो समुदायों के बीच धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान देवरिया के गांव श्यामपुर निवासी अलीउर रहमान के रूप में हुई है। आरोपी से पोस्ट करने में प्रयोग किया मोबाइल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed