फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida six vehicles collided with each other at Yamuna Expressway due to reduced visibility caused by fog

कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 से ज्यादा वाहन टकराए, 12 से अधिक लोग घायल

Sat, 13 Feb 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Feb 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida six vehicles collided with each other at Yamuna Expressway due to reduced visibility caused by fog
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर देखने को मिले है। शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यमुना एक्सप्रेसवे पर कम से कम 6 वाहन आपस में टकरा गए। करीब 12 लोग घायल हुए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में डबल डेकर बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। एसीपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। घायलों को कांशीराम अस्पताल और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास करीब 10 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। दो वाहन अत्यधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन वाहनों में अभी यात्री फंसे हुए हैं। 

सूचना पाकर मौके पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की पुलिस फोर्स पहुंच गई है। घायल यात्रियों को वाहनों से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। कई घायल यात्री सैफई रेफर किए गए हैं। यह हादसा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 77 पर हुआ। मौके पर वाहनों को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। सभी वाहन आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। 

इससे पहले उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे परिवार की कार तालग्राम थाना इलाके में रोड पर खड़े ट्रक में टकरा गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed