{"_id":"62983ae5cea2fe0dc4561f65","slug":"greater-noida-second-encounter-in-7-hours-25000-bounty-criminal-arrested-is-top-10-criminal-of-beta-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो में 7 घंटे में दूसरी मुठभेड़: 25 हजार का वांछित इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, बीटा-2 के टॉप 10 अपराधियों में शुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो में 7 घंटे में दूसरी मुठभेड़: 25 हजार का वांछित इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, बीटा-2 के टॉप 10 अपराधियों में शुमार
Thu, 02 Jun 2022 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:10 AM IST
सार
पुलिस ने बदमाश साबिर के पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। साबिर देहात कोतवाली बुलंदशहर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर एक दर्जन लूट के मामलों के साथ ही गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
encounter in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा जोन में सात घंटों में दूसरी मुठभेड़ हुई है। बीटा-2 पुलिस ने गुरुवार तड़के एक 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया। घायल बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल बदमाश की पहचान साबिर के रूप में हुई जो बुलंदशहर का रहने वाला है। साबिर पिछले 4 वर्षों से लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। साबिर थाना beta-2 के टॉप 10 अपराधियों में शुमार है और इस पर पहले से ही 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश साबिर के पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। साबिर देहात कोतवाली बुलंदशहर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर एक दर्जन लूट के मामलों के साथ ही गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन