फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater noida road accident near galgotia between roadways bus and mercedes more than 15 injured read detail

ग्रेटर नोएडा: गलगोटिया के पास रोडवेज और मर्सिडीज कार की जबरदस्त भिड़ंत, 15 से अधिक लोग घायल

Thu, 23 Mar 2023 02:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Mar 2023 02:41 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार बस आगरा से नोएडा जा रही थी। मर्सिडीज चला रहे जेपी ग्रीन्स निवासी राघव गुप्ता और बस के कुछ यात्री हादसे में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Greater noida road accident near galgotia between roadways bus and mercedes more than 15 injured read detail
ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस और मर्सिडीज कार का हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया के पास एक बड़े सड़क हादसे में 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गलगोटिया के पास रोडवेज और मर्सिडीज कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 15 से अधिक लोग घायल  हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद परीचौक और आसपास के इलाके में भारी जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय बस से मर्सिडीज के टकराने से यह हादसा हुआ है। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को नोएडा के जेपी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस आगरा से नोएडा जा रही थी। मर्सिडीज चला रहे जेपी ग्रीन्स निवासी राघव गुप्ता और बस के कुछ यात्री हादसे में घायल हुए हैं।


उक्त प्रकरण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नॉलेज थाना पार्क क्षेत्र में हिंडन नदी पुल पर दिल्ली की तरफ तेज गति से जा रही कार में रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कार के परखच्चे उड़ गये। बस और कार के ड्राइवर समेत सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

    

             
      

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed