{"_id":"6593b572fd8c33f3c005d0f8","slug":"greater-noida-police-has-taken-strict-action-against-scrap-and-iron-mafia-ravi-kana-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल डायरी खुलेगी राज: ग्रेटर नोएडा पुलिस की स्क्रैप माफिया रवि काना पर कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल डायरी खुलेगी राज: ग्रेटर नोएडा पुलिस की स्क्रैप माफिया रवि काना पर कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज
Tue, 02 Jan 2024 12:34 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:34 PM IST
सार
स्क्रैप और सरिया माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रवि नागर स्क्रैप माफिया और गैंगरेप के आरोपी है। रवि काना और दो महिलाओं समेत 16 के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद फरार आरोपी सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना समेत 16 पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जिले में लंबे समय से कैसे सरिया व स्क्रैप का अवैध धंधा कर रहे हैं। पुलिस ने केस में इसका पूरा ब्योरा दिया है। केस में रवि की पत्नी मधु समेत दो महिलाओं पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की अवैध कमाई से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। जल्द गैंगस्टरों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को नोएडा के सेक्टर-39 थाने में सरिया और स्क्रैप माफिया रवि नागर व उसके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्यारोपी गैंग लीडर रवि नागर अभी फरार है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के गिरोह पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बेनामी कंपनियों के नाम पर छीने जाते हैं टेंडर
बीटा-2 थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि ये गिरोह जिले की विभिन्न निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिये के ट्रकों को रोककर चालक से मिलीभगत कर सरिया उतरवा लेते हैं। रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना साइट के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टाक बुक में पूरा वजन अंकित कराते हैं। उतारे गए सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचकर गिरोह के लिये अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। इसी प्रकार विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले स्क्रैप का ठेका भी गिरोह लेता है।गिरोह कंपनी और प्रतिष्ठान के मालिकों को डरा धमकाकर मनचाही दर पर खरीदकर कारोबारियों व उद्योगपतियों को आर्थिक क्षति पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
तीन साल गिरोह की कंपनी ने की 97 फीसदी की वृद्धि
गैंग लीडर रवि नागर और उसके गिरोह के सदस्य स्क्रैप टेंडर को अपनी कम्पनी तथा अपने सहयोगियों की बेनामी कम्पनियों के नाम बाजार रेट का 1 से 10 प्रतिशत यानि अत्यंत न्यूनतम दर पर प्राप्त कर टेंडर छीन लेता हैं। गिरोह दूसरे कारोबारियों कम्पनी के टेंडर नहीं डालने देता। गिरोह की कम्पनी प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लि. ने पिछले 03 वर्षों में 97 प्रतिशत की दर से अवैध तरीके से वृद्धि की है।
एसटीएफ से मिला इनपुट अनिल दुजाना से जुड़े हैं तार, हटाई सुरक्षा
यूपी एसटीएफ से पुलिस को इनपुट मिला कि गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना अवैध सरिया व स्क्रैप का कारोबार अनिल दुजाना गिरोह के लिये कर रहा था। रवि काना के बड़े भाई हरेन्द्र प्रधान की हत्या सरिया के अवैध कारोबार के चलते सुन्दर भाटी गैंग ने की थी।
सुन्दर भाटी के विरुद्ध अपने भाई के हत्याकांड में गवाह होने के कारण गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना व इसके परिवार को सरकारी सुरक्षा मिली हुई थी। गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना द्वारा सरिया एवं स्क्रैप के अवैध आपराधिक कार्यों में संलिप्त होने एवं जिला प्रशासन द्वारा दी गई। सुरक्षा का दुरुपयोग करने के कारण सुरक्षा हटा ली गई है।