फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida peripheral expressway toll canteen catches fire all updates

दादरीः पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के कर्मचारियों की कैंटीन में फटे तीन सिलिंडर, भीषण आग में दो घायल

Fri, 05 Feb 2021 09:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Feb 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida peripheral expressway toll canteen catches fire all updates
fire in greater noida - फोटो : अमर उजाला

यूपी के दादरी के बील अकबरपुर गांव के नजदीक पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की कैंटीन में कर्मचारियों का खाना बनाते समय आग लगने से दो लोग घायल हो गए। अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर के पास रामकरण के मकान में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के कर्मचारियों के खाना बनाने के लिए कैंटीन बनी है। कैंटीन में रामसिंह और  बहादुर सिंह खाना बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को रामसिंह व बहादुर सिंह खाना बना रहे थे। कुछ टोल कर्मचारी कैंटीन में बैठे हुए थे। अचानक गैस सिलिंडर का पाइप फटने से कैंटीन में आग लग गई। आग लगने पर रामसिंह और बहादुर सिंह आग की चपेट में आ गए  तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हींं लोगों ने आग लगने का शोर मचा दिया। आग की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।


पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। फायर ब्रिगेड के साथ ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया, इतनी देर में आग से तीन सिलिंडर फट गए।  खाने का सामान जलकर राख हो गया। वीआईटी पुलिस चौकी प्रभारी एन पी सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed